03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

हर व्यक्ति अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधारोपण कर धरती मां का श्रृंगार करे : मुख्यमंत्री

Spread the love

एफएनएन, खटीमा : वृक्ष धरती मां के खूबसूरत श्रृंगार है इसलिए हर व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधारोपण कर धरती मां का श्रृंगार करने के लिए आगे आना चाहिए। यह बात प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज यहां राधा स्वामी सत्संग ब्यास में सत्संग के पदाधिकारी सेक्रेटरी हरि सिंह, अध्यक्ष बलदेव सिंह, शीतल मेहरा, प्रवीण ढींगरा, कश्मीर सिंह, भारत भूषण चुघ, संजीत सिंह, अनिल ग्रोवर अन्य गणमान्य लोगों के साथ पौधारोपण करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए हर संभव कार्य किए जा रहे हैं। हरेला पर्व पर लोगों को पौधारोपण अवश्य करना चाहिए। उन्होंने बताया भाजपा द्वारा पौधारोपण के लिए विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है।

धामी ने कहा कि यही पौधे बड़े होकर वृक्ष का रूप लेते हैं। जिसे मनुष्य को फल, इंधन, जीवन दायिनी शुद्ध वायु, गर्मी से बचने के लिए छाया, पशुओं के लिए चारा, इमारती लकड़ी आदि प्राप्त होती हैं। उन्होंने कहा हिंदू धर्म में विभिन्न पर्वों पर वृक्षों की पूजा भी की जाती है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री श्री धामी के राधा स्वामी सत्संग ब्यास में पहुंचने पर बच्चों द्वारा बैंड वादन से उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर सत्संग के सेक्रेटरी हरि सिंह, अध्यक्ष बलदेव सिंह भारत भूषण चुघ सहित सदस्यों ने उन्हें सत्संग की पुस्तक सहज की सौगात भी भेँट की। इस मौके पर डीएम युगल किशोर पंत, एसएसपी मंजूनाथ टीसी, एडीएम ललित मिश्रा, एसपी सिटी मनोज सहित सतीश अग्रवाल, नन्दन सिंह खड़ायत, हिमांशु बिष्ट, कपिल सामंत, रिंकू सिंह आदि कई प्रशासनिक व विभागीय अधिकारियों के साथ भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

Hot this week

Uttarakhand में लागू हुई स्टेट मिलेट पॉलिसी, किसानों की आय बढ़ाने पर धामी सरकार का जोर

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand सरकार राज्य के किसानों को आर्थिक...

Tehri के जाखणीधार में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, मीट व्यापारी गिरफ्तार

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले...

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img