03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

‘हमरो पहाड़’ टाइटल सॉन्ग रिलीज कर सीएम ने गिनाई उपलब्धियां, विपक्ष ने उठाए सवाल

एफएनएन, देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आज प्रदेश सरकार के 100 दिन पूरे हो गए है। सरकार के सौ दिन पूरे होने पर ग्राम्य विकास विभाग की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जहां सीएम ने सरकार की सौ दिन की उपलब्धियां गिनाई तो वहीं विपक्ष ने सरकार के सौ दिन के कार्यकाल पर कई सवाल उठाए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को राज्य सरकार के 100 दिन पूर्ण होने पर चीड़बाग देहरादून में शौर्य स्थल पर माल्यार्पण कर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी भी उपस्थित थे।इसके बाद सरकार के सौ दिन पूरे होने के मौके पर सीएम धामी ने ‘बेस्ट बने उत्तराखंड अपना’ पर आधारित ‘हमरो पहाड़’ का टाइटल सॉन्ग रिलीज किया। साथ ही विकास पुस्तिका का विमोचन किया।

बकौल धामी, 100 दिन में हमने राज्य के विकास की जो आधारशिला रखी है, वह 2025 में उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने में मील का पत्थर साबित होगी। इसके लिए विभागों को अगले पांच वर्षों में पर्यटन, पलायन, स्वरोजगार, अवस्थापना विकास सहित राज्य की तरक्की से जुड़े क्षेत्रों में किए जाने वाले कार्यों की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया है।

  • प्रत्येक संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध

सीएम कहते हैं, हम अपने प्रत्येक संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जनता से जो भी वादे किए गए, उन्हें पूरा करेंगे। हमारी सरकार के 100 दिन विकास, समर्पण और प्रयास के रहे हैं। जनता ने हम पर जो विश्वास दिखाया, उस पर हमारी सरकार खरा उतरेगी। उनका जोर चुनाव से पहले जनता से किए गए सभी वादे को पूरा करने पर है।

इसी लिए इतने कम वक्त में सरकार ने अंतोदय परिवारों को साल में तीन सिलिंडर मुफ्त दिए, बुजुर्ग दंपत्तियों, दिव्यांगों, वृद्धों आदि की पेंशन में बढ़ोतरी की। वहीं उत्तराखंड भाजपा प्रभारी दुष्यंत गौतम ने सीएम धामी की तारीफ। उन्होंने कहा कि सीएम धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड तरक्की की राह पर चल रह है। कहा कि उत्तराखंड के लोगों को हमें आर्थिक मजबूती देनी है। लोगों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।

Hot this week

Dehradun : झूठी खबर चलाने की धमकी देकर 5 लाख मांगने का आरोप, न्यूज प्लेटफॉर्म संचालक गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Rudranath की उत्सव डोली पहुंची गोपीनाथ मंदिर, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

एफएनएन, चमोली : Rudranath चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की...

Topics

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img