कांग्रेसियों ने सत्याग्रह के माध्यम से केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का किया विरोध

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, रुद्रपुर : केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में रुद्रपुर के गांधी पार्क में कांग्रेसियों ने सत्याग्रह किया। आपको बताते चलें कि मोदी सरकार की अग्निपथ योजना का पूरे देश में विरोध हो रहा है। कांग्रेस सत्याग्रह के माध्यम से केंद्र सरकार की इस योजना का विरोध कर रही है। इसी क्रम में आज कांग्रेसियों ने रुद्रपुर में सत्याग्रह किया। कांग्रेस नेता और पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा कि सेना में भर्ती को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा लायी गयी अन्यायपूर्ण तुगलकी योजना के खिलाफ कांग्रेस युवाओं के साथ खड़ी है।

कहा कि एक तरफ आसाम बाढ़ जैसी समस्या से जूझ रहा है तो दूसरी ओर वहां की भाजपा सरकार महाराष्ट्र के विधायकों को अपने यहां छिपाकर उन पर लाखो रुपये खर्च कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं पर अत्याचार कर रही है, उनके सपनों को तोड़ा जा रहा है और बेरोजगारी का आंकड़ा बढ़ाया जा रहा है। मीना शर्मा ने कहा कि कांग्रेस युवाओ के साथ खड़ी है और इस योजना का लगातार विरोध किया जाएगा। इस मौके पर मोनिका ढाली, सौरभ बेहड़ समेत तमाम लेता मौजूद थे।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

 

Hot this week

टिकट पर घमासान के बाद बौद्ध का राज्यसभा सफर शुरू, पार्टी ने जताया भरोसा

एफएनएन, नई दिल्ली : हरियाणा से कांग्रेस के नेता...

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवा डॉक्टर की जान गई

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में...

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

बीएसएनएल ऑफिस के पास चल रहा था सट्टा कारोबार, पुलिस ने दबिश देकर किया खुलासा

एफएनएन, धमतरी : आईपीएल सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस ने...

Topics

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवा डॉक्टर की जान गई

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में...

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

चारधाम यात्रा तैयारियों पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने सीएम धामी को घेरा

एफएनएन, देहरादून : देहरादून से बड़ी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img