सोनिया गांधी ने ईडी को लिखी चिट्ठी, पूरी तरह से ठीक होने तक पेशी टालने की रखी मांग

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) को चिट्ठी लिखकर एजेंसी के सामने अपने पेश होने के लिए कुछ हफ्तों का और समय मांगा है। उन्होंने कहा कि जब तक वह कोविड और फेफड़ों के संक्रमण से पूरी तरह ठीक नहीं हो जाती हैं तब तक उन्हें पेशी से राहत दी जाए। प्रवर्तन निदेशालय ने नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को 23 जून को पूछताछ के लिए तलब किया है।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा, ‘चूकि उन्हें (सोनिया गांधी) कोविड और फेफड़ों के संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती होने के बाद अब घर पर आराम करने की सलाह दी गई है। इसलिए कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ने आज ईडी को पत्र लिखकर अपनी उपस्थिति को कुछ हफ्तों के लिए स्थगित करने की मांग की है जब तक कि वह पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाती।’

सोनिया गांधी को सोमवार को दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है जहां उन्हें कोरोना वायरस संबंधी जटिलताओं के कारण भर्ती कराया गया था। कांग्रेस ने प्रवर्तन निदेशाल की पूरी जांच को राजनीतिक प्रतिशोध करार देते हुए जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने का आरोप लगाया है।

  • राहुल गांधी से पांच दिन हुई पूतछाछ

ने ‘नेशनल हेराल्ड’ अखबार से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पांचवें दिन मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से 11 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। जांच एजेंसी ने राहुल गांधी को कोई ताजा समन जारी नहीं किया है और यह माना जा रहा है कि उनसे पूछताछ कम से कम फिलहाल के लिए समाप्त हो गई है। राहुल गांधी से पांच दिनों में अब तक 54 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ हो चुकी है, जिस दौरान धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उनके बयान दर्ज किए गए।

 

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

 

Hot this week

टिकट पर घमासान के बाद बौद्ध का राज्यसभा सफर शुरू, पार्टी ने जताया भरोसा

एफएनएन, नई दिल्ली : हरियाणा से कांग्रेस के नेता...

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवा डॉक्टर की जान गई

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में...

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

बीएसएनएल ऑफिस के पास चल रहा था सट्टा कारोबार, पुलिस ने दबिश देकर किया खुलासा

एफएनएन, धमतरी : आईपीएल सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस ने...

Topics

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवा डॉक्टर की जान गई

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में...

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

चारधाम यात्रा तैयारियों पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने सीएम धामी को घेरा

एफएनएन, देहरादून : देहरादून से बड़ी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img