Wednesday, February 11, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराष्ट्रीयतेलंगाना के श्रीसैल पावर प्लांट में लगी आग, छह कमिॅयों के शव...

तेलंगाना के श्रीसैल पावर प्लांट में लगी आग, छह कमिॅयों के शव मिले

एफएनएन, तेलंगाना : आंध्र प्रदेश से बड़ा हादसा सामने आया है। यहां श्रीसैल बांध स्थित श्रीसैलम लेफ्ट बैंक पावर स्टेशन में भीषण आग लग गई। गुरुवार देर रात पावर स्टेशन में लगी भीषण आग से बचाए गए 10 लोगों में 6 गंभीर स्थिति में हैं जिनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि बचाव दल को छह कर्मचारियों के शव मिल गए हैं। तीन कर्मचारी लापता हैं।  उनके लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हादसे की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। पावर स्टेशन की इकाई 4 में विस्फोट के बाद आग लग गई थी।

boyler

पैनल बोर्ड में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग

बचाए गए दस लोगों में से छह का श्रीसैलम के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि पैनल बोर्ड में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। घटना के समय स्टेशन में 17 लोग मौजूद थे। आग से आसपास घना धुआं छा गया। यह बांध कृष्णा नदी पर स्थित है जो आंध्र प्रदेश और तेलंगाना को विभाजित करता है। ड्यूटी पर मौजूद अधिकारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन बिजली बंद होने की वजह से उन्हें सफलता नहीं मिली। घने धुएं की वजह से स्टेशन पर बचाव कार्य में मुश्किल आ रही हैं। पावर फेलियर दूसरी बाधा है। राज्य सरकार ने एनडीआरएफ की मदद मांगी।

ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments