03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पंजाब में अब राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक, सिद्धू मूसेवाला के घर जाने के दौरान रास्ता भटका काफिला

एफएनएन, मानसा : पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले पीएम नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा की चूक का बड़ा मामला सामने आया था। आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक का मामला भी सामने आया है। राहुल गांधी आज सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर शोक जताने के लिए उनके परिवार से मिलने गांव मूसा पहुंचे। गांव मूसा जाते वक्त पटियाला में उनका काफिला भटक गया।

पटियाला में करीब 20 मिनट तक काफिले को सही रुट पर पहुंचने के लिए भटकना पड़ा। मोहाली पायलट गाड़ी के पीछे चल रहा काफिला अर्बन एस्टेट बायपास से संगरूर रोड वाला रुट लेने के बजाय सीधे निकल गया।

इसके बाद बड़ी नदी से होते हुए सनोरी अड्डा की तरफ पहुंचे काफिले ने पटियाला पुलिस को सूचित किया तो पुलिस अलर्ट हो गई। बाद में काफिले ने गाड़ी वापस लेते हुए देवीगढ़ रोड पहुंच सदर्न बायपास रुट पकड़ संगरूर रोड के सही रास्ते का इस्तेमाल किया।

काफिला भटकने के कारण राहुल गांधी के सुरक्षा दस्ते में हड़कंप मच गया। राहुल गांधी दिल्ली से चंडीगढ़ विमान से पहुंचे थे। यहां से वह सड़क मार्ग से मानसा स्थित गांव मूसा के लिए रवाना हुए थे, लेकिन उनका काफिला पटियाला के पास भटक गया। इस कारण उन्हें गांव मूसा पहुंचने में देर हुई।

हालांकि राहुल गांधी के काफिले के रास्ता भटकने को लेकर अभी किसी का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। बता दें, सिद्धू मूसेवाला की मानसा में 29 मई को हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से पंजाब में राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। विपक्षी दल भगवंत मान सरकार पर कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने में विफल रहने का आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस भी लगातार इस मामले में मान सरकार को घेर रही है।

 

Hot this week

Topics

Uttarakhand में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में मौसम लगातार बदल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img