03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

फुल फॉर्म में नजर आए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत, चिकित्सकों को दी नसीहत, कहा – सरकार के पास पैसे की कोई कमी नहीं

एफएनएन, रुद्रपुर : सूबे के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत आज पूरी फॉर्म में देखें। उन्होंने यहां कलेक्ट्रेट में स्वास्थ्य अफसरों की बैठक लेकर उन्हें नसीहत दे डाली, साथ ही सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन पर जोर दिया। धन सिंह रावत ने निर्देश दिए कि जन्म प्रमाण पत्र अस्पताल से डिस्चार्ज के साथ ही दिया जाएगा, इसके अलावा जिन अस्पतालों में भी स्टाफ की कमी है, वहां पर और आउटसोर्स से पद भरे जाएं। उन्होंने 10 जून को सभी ड्रग इंस्पेक्टरों की बैठक बुलाई है, जिसमें मेडिकल स्टोरों के सत्यापन के निर्देश भी दिए जाएंगे ताकि बिना लाइसेंस के चल रहे मेडिकल स्टोर पर सख्ती की जा सकेगी। इसके साथ ही आयुष्मान का भुगतान भी उन्होंने 7 दिन के भीतर करने के निर्देश दिए।

23 करोड़ रुपए से क्रिटिकल यूनिट स्थापित करने के लिए उन्होंने 2 बीघा जमीन खोजने के भी निर्देश दिए। उन्होंने 2 साल के भीतर मेडिकल कॉलेज का काम पूरा करके शुरू करने की बात भी कही। उन्होंने स्वास्थ्य के अफसरों को चेताया कि डीएम के साथ हर सप्ताह बैठक कर प्रगति रिपोर्ट बताएं। इसके साथ ही उन्होंने जिले भर में संसाधनों की कमी की जानकारी ली और उन्हें पूरा करने के निर्देश दिए। कहा, 20 दिन के भीतर एएनएम, 50 दिन के भीतर नर्सों की नियुक्ति कर दी जाएगी। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि अस्पताल से दवाएं 3 दिन की न देकर 7 दिन की दी जाएं, ताकि मरीजों को बार बार चक्कर न लगाने पड़े।

उन्होंने औषधि निरीक्षक से जिले में लाइसेंस धारी औषधि की दुकानों की जानकारी ली, लेकिन वह सटीक जानकारी नहीं दे सके, उन्होंने इस पर नाराजगी जताई। इसके साथ ही यह भी कहा कि मेडिकल स्टोर में फार्मासिस्ट सफेद कोट पहन के बैठे ताकि उनकी प्रमाणिकता सिद्ध हो सके। बैठक में रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा, किच्छा से पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, मेयर रामपाल सिंह, डीएम युगल किशोर पंत व सीएमओ के अलावा सभी सीएचसी और पीएचसी के प्रभारी मौजूद थे।

Hot this week

Topics

Uttarakhand में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में मौसम लगातार बदल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img