03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग से 6 मजदूरों की मौत, 13 घायल

Spread the love

एफएनएन, दिल्ली : आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के मुसुनुरु गांव में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में देर रात भीषण आग लग गई है। आग में झुलसने के कारण 6 मजदूरों की मौत हो गई है। इसके अलावा इस हादसे में 13 लोग घायल भी हुए हैं। राज्य के सीएम और राज्यपाल ने हादसे पर दुख जताया है। सीएम ने प्रभावितों के लिए मुआवजे का एलान भी किया है।

  • केमिकल रिसाव के बाद लगी आग

बताया जा रहा है कि आग जिस फैक्ट्री में लगी है उसका नाम पोरस प्राइवेट लिमिटेड है। पुलिस ने बताया कि फैक्ट्री में पालीमर कच्चे के माल की डिलीवरी होती थी। कंटेनर लीक होने के कारण फैक्ट्री में आग लगना शुरू हो गई। देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया।

डीएसपी नुजीवेदु ने बताया, ‘फैक्ट्री में एक कंटेनर लीक हो गया और अचानक एक मेनहोल से आग की लपटें निकली। कुल पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। दुर्घटना में 12 लोग घायल भी हुए हैं।’

  • बिहार के रहने वाले थे चार मजदूर

वहीं, एलुरु के एसपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि हादसे के वक्त फैक्ट्री में 18 लोग काम कर रहे थे। घायलों को इलाज के लिए विजयवाड़ा और नुजीवेदु के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग में फैक्ट्री की दो मंजिलें पूरी तरह जल गई हैं। पुलिस ने बताया कि मृतकों में चार लोग बिहार के रहने वाले थे।

  • सीएम ने किया मुआवजे का एलान

राज्य के सीएम जगन मोहन रेड्डी ने मुआवजे का एलान किया है। रेड्डी ने मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को 5 लाख रुपये और जिन्हें मामूली चोटें आई हैं उन्हें 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन ने इस घटना पर शोक जताया है।

Hot this week

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...

हरिद्वार में बारिश का कहर: ज्वालापुर स्टेशन के बाहर गिरा विशाल पेड़

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar बारिश के चलते रविवार रात...

Haridwar जमीन घोटाले में कार्रवाई के बाद IAS कर्मेंद्र सिंह और PCS अजयवीर को मिली नई तैनाती

एफएनएन, देहरादून : Haridwar उत्तराखंड शासन ने दो अधिकारियों...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...

kalsi में बड़ा हादसा: 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच पर्यटक गंभीर घायल

एफएनएन, देहरादून : kalsi उत्तराखंड के कालसी थाना क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img