03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रुद्रपुर के गांधी पार्क में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा 24 अप्रैल से

एफएनएन, रुद्रपुर : शहर में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के तत्वावधान में 7 दिवसीय श्री मदभागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। रुद्रपुर शहर में कथा की विशाल स्तर पर तैयारियां शुरू हो की जा रही है। संस्थान के प्रवक्ता स्वामी उमेश आनंद ने बताया कि इस कथा में शहर की सभी धार्मिक समितियां और सामाजिक संगठन बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। Covid-19 में के चलते हुए लॉक डाउन के कारण शहर में कोई धार्मिक आयोजन नहीं हो पा रहा था। इसलिए शहर के आम जन और श्रद्धालुओं में इस भागवत कथा को लेकर खुशी व उत्साह की लहर है। स्वामी ने य़ह भी बताया कि इस कथा में उत्तराखंड सरकार के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विशेषकर पधार रहे हैं।

देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास पर हुई विशेष मुलाकात के दरमियान मुख्यमंत्री ने संस्थान के द्वारा हो रहे सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों की सराहना की और कहा कि समाज में मानव उत्थान हेतु एवं देश की नई युवा पीढ़ी को सुसंस्कारित करने के लिए ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए। कथा का आयोजन 24 अप्रैल से 30 अप्रैल तक किया जाएगा।

स्वामी के साथ हुई इस मुलाकात में लीला सिंह गोसाई, दीवान डोगरा, देवराज रहेजा, विनोद साहू एवं अभिषेक शामिल थे। इससे पहले श्रीमद्भागवत कथा का निमंत्रण कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के निवास पर जाकर स्वामी उमेशानन्द जी ने दिया एवं मंत्री बनने पर बहुगुणा को आशीवार्द दिया। संस्थान की ओर से उन्हें आयुर्वेदिक उत्पाद उन्हें भेंट किए गए।

Hot this week

Dehradun : झूठी खबर चलाने की धमकी देकर 5 लाख मांगने का आरोप, न्यूज प्लेटफॉर्म संचालक गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img