पहली बार असम विधानसभा 9 व 10 अप्रैल को सीपीए मध्य वर्षीय कार्यकारी समिति की बैठक की मेजबानी कर रही है। सीपीए की कार्यकारी समिति में सीपीए के अध्यक्ष के नेतृत्व में लगभग 35 सदस्य शामिल हैं और इसमें अफ्रीका के अलावा सीपीए के प्रत्येक क्षेत्र के तीन क्षेत्रीय प्रतिनिधि शामिल हैं। भारत रीजन की ओर से उत्तराखंड व असम राज्य की विधानसभा इस कार्यकारी समिति की सदस्य हैं।
- सम्मेलन में 200 से अधिक प्रतिनिधि लेंगे भाग








