03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

गुब्बारा गैस सिलिंडर फटने से हुआ हादसा, युवक का एक पैर घटना स्थल से दो सौ फीट दूर जा गिरा

Spread the love

एफएनएन, मसूरी : शहर के कुलड़ी में गुब्बारा गैस भरने वाले सिलिंडर में धमाका होने से गुब्बारा बेचने वाला युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि उसकी आवाज से पूरा क्षेत्र दहल उठा। हादसे में गुब्बारे बेचने वाला युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। धमाके से आसपास के घरों की खिड़कियों के शीशे भी क्षतिग्रस्त हो गए।

घटना में घायल युवक को स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। कुलड़ी के समर हाउस के निकट एक होटल की छत पर गुब्बारे बेचने वाले 19 साल के युवक अरविंद कुमार पुत्र सुरेंद्र सिंह गुब्बारे में गैस भरने का काम कर रहा था अचानक गुब्बारा गैस सिलिंडर में धमाका हो गया।
इससे युवक का एक पैर घटना स्थल से करीब दो सौ फीट दूर एक धार्मिक स्थल के परिसर में जा गिरा। गंभीर रूप से घायल युवक को आनन-फानन कपड़ों में लपेटकर अस्पताल ले जाया गया। धमाके से आसपास के घरों के शीशे, पानी की टंकियां क्षतिग्रस्त हो गईं। कुछ देर तो किसी को समझ में नहीं आया कि हुआ क्या है। उप जिलाचिकित्साल मसूरी के सीएमएस डॉक्टर यतींद्र सिंह ने बताया कि गुब्बारे में गैस भरने वाला सिलिंडर फटने से हादसा हुआ है।
  • लगा बम विस्फोट हुआ 
घटना स्थल के पास मौजूद दुकानदार राजेश गोयल ने बताया कि वह अपनी दुकान पर थे तभी जोरदार धमाका हुआ। कुछ समझ में ही नहीं आया फिर घटना स्थल पर पहुंचे तो एक युवक लहूलुहान पड़ा था और उसका एक पैर गायब था। तत्काल पुलिस को फोन लगाया लेकिन फोन नहीं लगा। किसी तरह कुछ लोगों के साथ गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले गए।

  • यूपी का रहने वाला है युवक 
कोतवाल गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि घायल युवक अरविंद कुमार (19 ) पुत्र सुरेन्द्र सिंह रसूलपुर गामड़ी, जिला अमरोहा, उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। पूरे मामले की जांच की जा रही। घटना में गंभीर रूप से घायल युवक अपने किसी रिश्तेदार के साथ मसूरी में रहता है और मालरोड पर गुब्बारे बेचने का काम करता है।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img