03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

यूपी : चंदौली में चुनाव ड्यूटी पर आए केरल के सीआरपीएफ जवान ने गोली मारकर की आत्‍महत्या

Spread the love

एफएनएन, चंदौली : चकिया विधान सभा चुनाव ड्यूटी में आए केरल निवासी सीआरपीएफ आठवीं बटालियन के जवान विपिन (38) ने शुक्रवार की रात खुद को गोली मारकर आत्‍महत्या कर ली। वह सिकंदरपुर स्थित एसआरबीएस स्कूल में अन्य जवानों के साथ ठहरे हुए थे। प्रथम दृष्टया पुलिस घटना का कारण पारिवारिक तनाव मान रही है। हालाकि अन्य पहलुओं पर भी गहनता से जांच की जा रही है। सिकंदरपुर स्थित एसआरबीएस स्कूल में घटना होने के बाद अन्‍य साथियों में हड़कंप मच गया। बताया गया कि वह आठवीं बटालियन उड़ीसा में तैनात था। वहींं घटना के बाद एसपी सीआरपीएफ कमांडेंट सहित आला अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया।

विधानसभा चुनाव ड्यूटी में जनपद में आए सीआरपीएफ के तीन कंपनी जवान शुक्रवार की दोपहर 2 बजे सिकंदरपुर स्थित एसआरवीएस स्कूल में पहुंचे। इसमें उड़ीसा में नियुक्त आठवीं बटालियन के विपिन कुमार भी थे। रात्रि में सभी जवान भोजन करने के बाद अपने अपने बैरक में चले गए। रात्रि लगभग 12 बजे अपनी सर्विस राइफल लेकर वे बाहर निकले और महाविद्यालय परिसर स्थित पानी टंकी के पास सीढ़ी पर खुद को कनपटी में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर हमें जवान सन्न हो गए। जवान बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए।

आनन-फानन में साथी जवान घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को देते हुए उसे संयुक्त चिकित्सालय ले गए जहां चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक व सीआरपीएफ के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचकर आवश्यक पूछताछ की। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना को लेकर सीआरपीएफ के अधिकारी कुछ बोलने से बच रहे हैं। परंतु जवान के द्वारा खुद को गोली मारकर आत्महत्या किए जाने से तमाम तरह के सवाल उठ रहे हैं। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि केरल प्रान्त के कुन्नूर जिला निवासी मृतक जवान विपिन के सिर से खून निकल रहा था और उनकी इंसास राइफल और एक खाली बुलेट बगल में गिरी हुई थी।

 

Hot this week

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Topics

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Kolkata के होटल में भीषण आग, 9 की मौत की खबर ; 6 लोग झुलसे

एफएनएन, कोलकाता : Kolkata पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img