03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हल्द्वानी : मेडिकल कॉलेज में रैगिंग! 27 MBBS छात्रों के सिर मुंडवाए

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी : हल्द्वानी के राजकीय मेडिकल कॉलेज के छात्र एक वीडियो में सिर मुंडाकर कतार से कैंपस की सड़कों पर गुजरते नजर आ रहे हैं। उनके पीछे बाकायदा एक सुरक्षा गार्ड भी चल रहा है। हालांकि, कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि उसके पास रैगिंग की कोई शिकायत नहीं आयी है।

शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज परिसर के एक वीडियो में 27 से ज्यादा छात्रों का एक ग्रुप कतार में चलते दिखा। इसके अलावा एक अन्य जगह पर भी करीब 7 स्टूडेंट्स इसी तरह से एक कतार में चलते नजर आए। सभी छात्र सिर झुकाए हुए चल रहे थे। हैरानी की बात यह है कि सभी छात्रों के सिर गंजे थे।

इनमें से कुछ छात्र एप्रन पहने हुए थे और पीठ पर बैग लादकर चल रहे थे। पड़ताल में पता लगा कि यह सभी एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र हैं। चर्चा है कि, प्रथम वर्ष के सभी स्टूडेंट्स को बाल कटवाने के निर्देश इनके सीनियरों ने दिए हैं। ये छात्र सीनियर साथियों के आदेश का पालन कर रहे हैं। ऐसे में इस मामले को रैंगिंग से जोड़कर देखा जा रहा है।

कॉलेज में रैगिंग की कोई शिकायत नहीं आई है। जहां तक छात्रों के बाल काटने का मामला है, इसकी जांच की जाएगी। अगर रैगिंग वाला मामला सामने आया तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img