03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रूद्रपुर में ऐतिहासिक होगी पीएम मोदी की जनसभा

Spread the love
  • कार्यक्रम को महापर्व के रूप में मनाने के लिए जुटे भाजपाई

एफएनएन, रूद्रपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 12 फरवरी को रूद्रपुर में प्रस्तावित महारैली के लिए भाजपाईयों ने जोर शोर से तैयारियां शुरू कर दी है। भाजपा प्रदेश महामंत्री राजू भण्डारी ने आज एक होटल में जिले भर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर रैली की तैयारियों पर चर्चा की और भाजपा नेताओं को आवश्यक जिम्मेवारियां सौंपी।

बता दें भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान के अंतिम चरण में अभियान को धार देने के लिए आगामी 12 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रूद्रपुर के मोदी ग्राउण्ड में विशाल जनसभा आयोजित होने जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे। बता दें इसी स्थान पर 2017 के चुनाव से दो दिन पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैली की थी जिसका नतीजा रहा कि पूरे जिले में भाजपा को नौ में से आठ सीटों पर विजय हासिल हुई।

इसी फार्मूले को पार्टी एक बार फिर अपनाते हुए जिले में पिछला इतिहास दोहराना चाहती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर जिले भर के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। जनसभा को लेकर आज जिला मुख्यालय स्थित एक होटल में प्रदेश महामंत्री राजू भण्डारी ने जिले भर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में तैयारियों पर व्यापक चर्चा करते हुए आयोजन को सफल बनाने के लिए आवश्यक जिम्मेवारियां बांटी गयी।

प्रदेश महामंत्री राजू भण्डारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा ऐतिहासिक होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम को महापर्व की तरह मनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को अपना व्यक्तिगत कार्यक्रम समझकर एक एक व्यक्ति को अपने निजी कार्यक्रम की तरह आमंत्रित करें। उन्होंने कहा कि हर गांव और बस्ती से कार्यकर्ता बड़ी संख्या में टोलियों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में पहुंचे। प्रदेश महामंत्री ने विधानसभा प्रभारी, सेक्टर प्रभारी मोर्चा अध्यक्ष एवं विभिन्न पंफ्रटल संगठनों के पदाधिकारियों से भी प्रधानमंत्र की रैली को सफल बनाने के लिए जी जान से जुटने का आहवान किया। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री की रैली जिले में अन्य सभी दलों का सूपड़ा साफ करने का काम करेगी।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 फरवरी को रुद्रपुर में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 फरवरी को अपराहन 12:00 बजे रुद्रपुर के एफसीआई मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा में नैनीताल और उधम सिंह नगर के समस्त भाजपा प्रत्याशी व पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। आज एक पत्रकार वार्ता में जिले के प्रभारी व रैली संयोजक राजेंद्र बिष्ट व जिला महामंत्री विवेक सक्सेना ने बताया कि मोदी की रैली के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कोविड नियमों के अनुसार 70000 लोगों के यहां पहुंचने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा का डंका बज रहा है और भाजपा एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए दोनों नेताओं ने कहा कि इस पार्टी ने 70 साल में देश को तोड़ने का काम किया है। इस बार भी जनता कांग्रेस पार्टी को नकार देगी।

Hot this week

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img