03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

हरक सिंह रावत बोले- भाजपा में मंत्री रहते चपरासी की भी नहीं लगा पाया नौकरी

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, खटीमा : उत्तराखंड में चुनाव प्रचार जोरों पर है। स्टार प्रचारकों का तांता लगा है। मंगलवार को कुमाऊं में पीएम मोदी की वर्चुअल रैली थी, वहीं अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की जनसभा थी। इसके अलावा खटीमा में भाजपा के बागी, कांग्रेस के स्टार प्रचारक हरक सिंह रावत ने भाजपा को जमकर कोसा। कहा कि भाजपा में मंत्री रहते वह चपरासी को भी नौकरी नहीं लगा पाए। जबिक इससे पूर्व जब कांग्रेस में मत्री थे तो एक लाख से अधिक बेरोजगारों को नौकरी में लगाया। उन्होंने आमजन ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील की।

पूर्व कैबिनेट मंत्री रावत ने कांग्रेस प्रत्याशी भुवन कापड़ी के समर्थन में मंगलवार को मझोला, चकरपुर, बिगराबाग आदि स्थानों पर जनसभाएं की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर पहुंची है। रसोई गैस से सिलिंडर व तेल गायब हो गया है। किसानों पर लगातार हत्याचार हो रहे हंै। आवारा पशुओं को लेकर किसान परेशान है। किसानों को खाद व बीज पानी नहीं मिल पा रहा है। पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। जिससे महंगाई बढ़ रही है। इससे हर वर्ग के लोग परेशान है। युवा वर्ग नौकरियों के लिए दर-दर भटक रहे है। परंतु इस सब के बाद सरकार को इन सब से कुछ लेना देना नहीं है।

उन्होंने प्रदेश व क्षेत्र के विकास के लिए प्रत्याशी कापड़ी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी कापड़ी ने कहा कि आमजन महंगाई से परेशान है। इसलिए उन्हें गांव-गांव लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है। वह जमीन से जुड़े हुए है। इस बार जनता किसी के झांसे में नहीं आने वाली है। इस मौके पर कांग्रेस नेता प्रकाश तिवारी, महेश जोशी, दलजीत गौराया, जसविंदर सिंह, अरविंद कुमार, प्रवीन सिंह बिष्ट, अंकित सिंह, रवीश भटनागर, नासिर खान, राजू सोनकर आदि मौजूद थे।

  • राठौर की दादी के निधन पर शेक जताने घर पहुंचे रावत

पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष बॉबी राठौर की दादी के निधन पर शोक जताने उनके घर पहुंचे। जहां उन्होंने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित श्रद्घाजंलि दी। कहा कि इस संकट की घड़ी में वह व पार्टी परिवार के साथ खड़ी हुई है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Meerut में तहखाने में चल रही अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार

एफएनएन, मेरठ: Meerut उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस...

Chardham Yatra के लिए LPG सप्लाई 100% करने की मांग, CM धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर...

Raipur Driver : रायपुर में 50 लाख लेकर फरार हुआ ड्राइवर गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

एफएनएन, रायपुर : Raipur Driver छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर...

Uttarakhand Weather Update: 28-29 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Weather Alert उत्तराखंड में...

Topics

Chardham Yatra के लिए LPG सप्लाई 100% करने की मांग, CM धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर...

Uttarakhand Weather Update: 28-29 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Weather Alert उत्तराखंड में...

Haridwar Road Accident : पिकअप और कार की टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Road Accident हरिद्वार जिले के बहादराबाद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img