03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

तीन दिन उत्तराखंड में रहेंगे पीएम मोदी, 12 को रुद्रपुर में करेेंगे जनसभा

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : चुनाव के अंतिम चरण में भाजपा ने प्रचार में पूरी तरह झोंक दी है। भाजपा के सबसे बड़े स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तराखंड में 10 से 12 फरवरी तक रहेंगे। साथ ही 12 फरवरी को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की सभा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विधानसभा क्षेत्र खटीमा में होगी। पीएम मोदी अपने दौरे के दौरान तराई और भाबर की सीटों को साधेंगे। क्योंकि खटीमा से मुख्यमंत्री धामी और पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के दिग्गज नेता हरीश रावत मौदान में हैं।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 10 फरवरी को श्रीनगर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 11 फरवरी को अल्मोड़ा में जनसभा के जरिये चुनावी माहौल बनाएंगे। इसके बाद 12 फरवरी को रुद्रपुर में भी जनसभा करेेंगे। जहां वह केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे, वहीं विपक्ष को भी कठघरे में खड़ा करेंगें।

12 फरवरी को राज्य में प्रचार का अंतिम दिन है। इसी दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी भी खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विधानसभा क्षेत्र में गरजेंगे। इसके लिए पार्टी स्तर पर तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। वहीं प्रदेश में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह समेत भाजपाशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं।

  • आज नैनीताल में होनी है वर्चुअल रैली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नैनीताल लोकसभा क्षेत्र की वर्चुअल रैली आज होने जा रही है। यह रैली 14 विधानसभा क्षेत्रों के लिए हैं। जिसके लिए 56 जगह एक-एक हजार लोग बैठे हैं। यह सभा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो बजे से संबोधित करेंगे। एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र की 14 विधानसभा क्षेत्रों के लिए वर्चुअल रैली कर चुके हैं।

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img