03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्‍तराखंड में चुनाव के लिए 123 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

एफएनएन, देहरादून : प्रदेश में नामांकन प्रक्रिया के तीसरी दिन मंगलवार को 115 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इनमें गढ़वाल मंडल में 79 और कुमाऊ मंडल में 44 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। हरिद्वार सीट से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, हरिद्वार ग्रामीण सीट से स्वामी यतीश्वरानंद, ऋषिकेश सीट से विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, श्रीनगर सीट से कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत, बाजपुर सीट से पूर्व मंत्री यशपाल आर्य और रानीखेत सीट से उप नेता प्रतिपक्ष करन सिंह माहरा ने नामांकन दाखिल किया। मंगलवार को भाजपा के 28, बसपा के पांच, कांग्रेस के सात, आप के 25 और उक्रांद के 10 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।

मंगलवार को हुए नामांकन में देहरादून की 10 विधानसभा सीटों में से सात विधानसभा सीट पर 11 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। हरिद्वार की 11 विधानसभा सीटों में 24 नामांकन किए गए। टिहरी जिले की छह में से पांच विधानसभा सीटों में 13 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। पौड़ी जिले की छह सीटों के लिए 10 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। चमोली की तीन विधानसभा सीट के लिए नौ प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। रुद्रप्रयाग की दो विधानसभा सीटों के लिए सात ने नामांकन दाखिल किए।

उत्तरकाशी की तीन विधानसभा सीटों में से दो पर पांच ने नामांकन किया गया। नैनीताल जिले छह सीटों पर में पांच सीटों पर 11 ने नामांकन दाखिल किए। अल्मोड़ा जिले की छह विधानसभा सीटों में से पांच पर आठ प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। बागेश्वर जिले की दो सीटों पर चार नामांकन हुए। पिथौरागढ़ जिले की चार सीटों में से तीन पर चार व्यक्तियों ने नामांकन किया। ऊधम सिंह नगर जिले की नौ सीटों में से छह सीटों पर 11 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। वहीं, चंपावत जिले की दो सीटों पर छह प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया।

 

Hot this week

Kedarnath यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ तीर्थयात्रा कॉरिडोर...

Topics

Kedarnath यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ तीर्थयात्रा कॉरिडोर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img