03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : कांग्रेस की लिस्ट जारी होने की तारीख तय, जानें किस दिन होगी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून : उतराखंड चुनाव-2022 के लिए कांग्रेस के उम्मीदवारों की घोषणा 14 जनवरी के बाद कभी भी हो सकती है। 13 जनवरी को केंद्रीय स्क्रीनिंग कमेटी की दिल्ली में दूसरी अहम बैठक होने जा रही है। उम्मीद की जा रही है कि 13 की शाम को ही स्क्रीनिंग कमेटी अपनी पहली लिस्ट केंद्रीय चुनाव समिति को सौंप दे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि वो बुधवार को दिल्ली रवाना हो रहे हैं।

एक परिवार एक टिकट पर हाईकमान करेगा फैसला: एक परिवार से एक या एक ज्यादा टिकट पर भी कांग्रेस को निर्णय करना है। प्रदेश स्तर पर शीर्ष नेता इस फार्मूले पर सहमत हैं।गोदियाल के अनुसार यदि किसी व्यक्ति को जनता अपने जनप्रतिनिधि के रूप में देखना चाहती, उसकी सार्वजनिक छवि बेहतर हो और पार्टी के प्रति समर्पित हो तो टिकट दिया जा सकता है।

हालांकि इस विषय पर अंतिम निर्णय हाईकमान ने ही लेना है। यदि हाईकमान अनुमति देगा तो ही इस पर आगे बढ़ा जाएगा। सूत्रों के अनुसार हाल में भाजपा से लौटकर दोबारा कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व काबीना मंत्री यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव का टिकट पक्का है। इसी आधार पर कुछ और नेता भी अपने परिजनों की राजनीतिक सक्रियता के आधार पर एक परिवार से एक से ज्यादा टिकट के लिए पैरवी कर रहे हैं।

45 से 50 उम्मीदवारों की घोषणा संभव 
कांग्रेस अपनी पहली लिस्ट में 45 से 50 सीटों के उम्मीदवार घोषित कर सकती है। पार्टी में इन सीटों पर पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के बीच कोई विरोध नहीं है। इन सीटों पर प्रस्तावित नामों पर तीनों ही नेता सहमत है। बाकी 20 से 25 सीट पर कुछ मतभेद है तो कुछ जगह नए लोगों के कांग्रेस में शामिल होने की वजह से टिकट पर दोबारा से पुनर्विचार होना है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Meerut में तहखाने में चल रही अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार

एफएनएन, मेरठ: Meerut उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस...

Chardham Yatra के लिए LPG सप्लाई 100% करने की मांग, CM धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर...

Raipur Driver : रायपुर में 50 लाख लेकर फरार हुआ ड्राइवर गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

एफएनएन, रायपुर : Raipur Driver छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर...

Uttarakhand Weather Update: 28-29 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Weather Alert उत्तराखंड में...

Topics

Chardham Yatra के लिए LPG सप्लाई 100% करने की मांग, CM धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर...

Uttarakhand Weather Update: 28-29 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Weather Alert उत्तराखंड में...

Haridwar Road Accident : पिकअप और कार की टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Road Accident हरिद्वार जिले के बहादराबाद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img