03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सामाजिक संगठन और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद चार पुत्रों की मां को मिल सका उसका हक

Spread the love

एफएनएन, काशीपुर : कुण्डेश्वरी क्षेत्र में एक सामाजिक संगठन और पुलिस के हस्तक्षेप से एक गांव में चार पुत्रों की बुजुर्ग माँ को अपना हक मिल सका। उक्त सामाजिक संगठन व पुलिस की इस कार्यशैली की सर्वत्र भूरि-भूरि प्रशंसा हो रही है। बुजुर्ग महिला ने भी सामाजिक संगठन के सदस्यों व पुलिस का आभार जताया है। कुंडेश्वरी पुलिस चौकी क्षेत्रांतर्गत ग्राम हरीनगर ढकिया में शांति देवी नाम की 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला अपने चार पुत्रों रघुनाथ, राजीव, राजपाल तथा जयप्रकाश के साथ रहती थी। अचानक पुत्रों ने उसे घर से निकाल दिया था। महिला भटकती हुई जब लेबर वेलफेयर फेडरेशन ऑफ इंडिया उत्तराखंड की महिला ब्रिगेड की जिला अध्यक्ष के संपर्क में आई तो संगठन के कार्यकर्ताओं ने चौकी पहुंचकर चौकी इंचार्ज से बुजुर्ग महिला को न्याय दिलाने की गुहार लगाई। बुजुर्ग महिला ने बताया कि उसके बेटे-बहू उसका ध्यान नहीं रखते। वह बीमार है।

उसका इलाज भी नहीं कराते। खाना भी नहीं देते। वह काफी समय से बहुत परेशान है। महिला की बात सुनने के उपरांत चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश तत्काल अपनी टीम व उक्त सामाजिक संगठन के सदस्यों के साथ महिला को लेकर उसके घर पहुंचे और महिला के बेटों व बहुओं को समझाने का प्रयास किया। बात समझ में आने पर महिला के पुत्रों ने अपनी मां को घर में ही रखने तथा उसका पूरा ध्यान रखने का भरोसा दिलाया।

इस तरह सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं व पुलिस के हस्तक्षेप से एक बुजुर्ग महिला को उसका हक मिल गया। उक्त सामाजिक संगठन व पुलिस की इस कार्यशैली की सर्वत्र भूरि-भूरि प्रशंसा हो रही है। बुजुर्ग महिला ने भी सामाजिक संगठन के सदस्यों व पुलिस का आभार व्यक्त किया है।

Hot this week

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Topics

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Kolkata के होटल में भीषण आग, 9 की मौत की खबर ; 6 लोग झुलसे

एफएनएन, कोलकाता : Kolkata पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img