03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

भू स्वामित्व के लिए संघर्षरत नई बस्ती मानपुर के बाशिंदों ने उप जिलाधिकारी आकांक्षा वर्मा को ज्ञापन सौंपते हुए विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने की दी चेतावनी

Spread the love

एफएनएन, काशीपुर : भू-स्वामित्व के लिए संघर्षरत नई बस्ती मानपुर के वाशिंदों ने आज जुलूस की शक्ल में उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर उपजिलाधिकारी आकांक्षा वर्मा को ज्ञापन सौंपते हुए आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी। इनके द्वारा तहसील में भी प्रदर्शन किया गया। “जब तक समाधान नहीं, तब तक मतदान नहीं” के जोशीले नारों के साथ मानपुर नई बस्ती के तमाम लोग आज जुलूस की शक्ल में उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी आकांक्षा वर्मा को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि सन 1994 में ग्राम धारा, झिरना एवं कोठीरो से कार्बेट टाइगर रिजर्व द्वारा वन बन्दोबस्त के तहत विस्थापित ग्रामवासी जो कि विगत 27 वर्षो से ग्राम नई बस्ती मानपुर काशीपुर में रह रहे हैं।

वे सभी इन 27 वर्षो से अपने भू-स्वामित्व संबंधित अभिलेखों को काशीपुर तहसील में आॅनलाइन दर्ज कराने को संघर्षरत हैं। किन्तु विभिन्न प्रकार के प्रयासों के बाद भी सरकार द्वारा इस प्रकरण पर ठोस कार्यवाही नहीं की गई है। लिहाजा समस्त ग्रामवासी आगामी विधानसभा चुनाव के बहिष्कार के साथ-साथ विपक्ष को मजबूत बनाने हेतु प्रचार प्रसार करने का मन बना चुके हैं। इसके तहत आज से अपने-अपने घरों में काले झंडे और संकल्प पत्र लगाकर रोष व्यक्त करते हुए किसी भी सरकारी कर्मचारी, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि व उम्मीदवार को चुनावी सहयोग प्रदान नहीं किया जायेगा। बल्कि गांव में आने पर उनका प्रबल विरोध होगा। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला व पुरूष मौजूद थे।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img