03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

नए साल के जश्न के लिए तैयार हैं उत्तराखंड की बर्फीली वादियां, मुनस्यारी समेत कई इलाकों में बर्फबारी

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी है. इसी कड़ी में बुधवार सुबह सीमांत पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी में ताजा बर्फबारी देखने को मिली. नए साल के जश्न से पहले पहाड़ों पर होती बर्फबारी के चलते बड़ी संख्या में पर्यटक भी यहां जुट रहे हैं. ठंड से चमोली, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी जिले के कई क्षेत्रों में झरने, गदेरे जम गए हैं. वहीं देहरादून और हरिद्वार जैसे मैदानी इलाकों में भी पारा लुढ़क गया है.

पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में पिछले कुछ दिनों से रुक रुक कर बर्फबारी हो रही है. ऐसे में बुधवार की सुबह एक बार फिर यहां बर्फ की ताजा सफेद चादर देखने को मिली. वहीं मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के मुताबिक आज कुमाऊं मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों के कुछ स्थानों और उनसे लगे हुए गढ़वाल मंडल के जनपदों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. इसके अलावा बाकि जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा. 2500 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी होने की संभावना है.

  • पहाड़ों की रानी मसूरी में न्यूनतम तापमान -4 डिग्री सेल्सियस

मौसम विभाग के अनुसार आज देहरादून में आसमान साफ रहेगा, सुबह के समय आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे. वहीं, अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के लगभग रहेगा. वहीं आज मसूरी में अधिकतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान -4 डिग्री सेल्सियस के लगभग रहेगा.

  • हर्षिल और औली में फंसी रही कई गाड़ियां

पहाड़ों में बर्फबारी से जहां एक ओर पर्यटक खुश हैं तो वहीं उन्हें काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है. ठंड बढ़ने के साथ ही पर्वतीय इलाकों में तापमान में खासी गिरावट दर्ज की जा रही है. मंगलवार को उत्तरकाशी जिले की हर्षिल घाटी में 20 और चमोली के औली में 40 से ज्यादा पर्यटकों के वाहन सड़कों पर फंसे रहे. रविवार को हुई बर्फबारी के बाद यहां सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया, जिस वजह से पर्यटकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी. उत्तरकाशी की हर्षिल घाटी में डबराणी से लेकर गंगोत्री तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर गाड़ियों की कतारें लगी रहीं. यही हाल औली में भी रहा. यहां बर्फबारी का लुत्फ उठाने आए पर्यटक सड़कों पर फंसे रहे.

Hot this week

Haldwani में 9 सितंबर को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, नितिन नवीन के दौरे पर भी नजर

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की...

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img