03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

प्रधान मंत्री मोदी के विचारों को सुनने के लिए जनता बेताब – चुघ

एफएनएन, रुद्रपुर : देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल एमबी इंटर कॉलेज हल्द्वानी के मैदान में होने वाली विशाल रैली में प्रदेश के लाखों लोग उनके विचारों को सुनने के लिए काफी बेताब है। भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश सह संयोजक भारत भूषण चुघ ने कहा कि रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र से भी हजारों पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता समर्थकों के साथ कल प्रातः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रैली में शामिल होने के लिए प्रस्थान करेंगे। उन्होंने कहा ऐतिहासिक रैली के पश्चात राज्य में आने वाले राजनैतिक तूफान से विपक्षी दोनों के सत्ता में आने के सपने तिनके की तरह उड़ जायेगे। उन्होंने कहा भाजपा ही प्रदेश को वास्तविक रूप में विकास की ओर अग्रसर कर सकती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विकास की गति को तेजी से जारी रखे हुए हैं। स्वयं प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यों की तारीफ कर उनकी पीठ थपथपाई है।

चुघ ने कहा कि हल्द्वानी में आयोजित रैली के दौरान प्रधानमंत्री मोदी राज्य के विकास को गति प्रदान करने के लिए कई घोषणाएं भी करेंगे। उन्होंने कहा प्रदेश की जनता राज्य में धरातल पर हो रहे विकास कार्यों को देख रही है। मुख्यमंत्री धामी संपूर्ण राज्यों का भ्रमण कर विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के साथ आगामी योजनाओं की घोषणा कर रहे हैं। चुघ ने कहा कि मुख्यमंत्री ने दशकों पुरानी नजूल भूमि की समस्या का समाधान कर हजारों परिवारों की समस्या का समाधान किया है। जिसके लिए प्रदेश वासी विशेषकर तराई की जनता उनका आभार व्यक्त कर रही है। चुघ ने आम जनता से भी प्रधानमंत्री मोदी के विचारों को सुनने के लिए कल 30 दिसंबर को हल्द्वानी एमबी इंटर कॉलेज मैदान पहुंचने की अपील की।

Hot this week

Rajesh Pratap की जीत का शोर, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब चहुंओर !

रेलवे स्टेशन से विधायक कार्यालय तक निकला भव्य विजय...

Dennis Liquor पर हरीश रावत की भाजपा सरकार को चुनौती, बोले- STF बनाइए, जांच के लिए तैयार हूं

एफएनएन, देहरादून : Dennis Liquor उत्तराखंड में ‘डेनिस’ शराब...

Topics

Rajesh Pratap की जीत का शोर, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब चहुंओर !

रेलवे स्टेशन से विधायक कार्यालय तक निकला भव्य विजय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img