Sunday, May 5, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशबरेलीआंवला लोकसभा सीट से तीन बार सांसद रहे राजवीर सिंह का निधन

आंवला लोकसभा सीट से तीन बार सांसद रहे राजवीर सिंह का निधन

मुकेश तिवारी, बरेली : बरेली जिले की आंवला लोकसभा सीट से तीन बार विजयी भाजपा पूर्व सांसद राजवीर सिंह का लम्बी बीमारी के चलते नोएडा के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे। श्री सिंह अपने पीछे एक पुत्र और एक पुत्री समेत पूरा परिवार छोड़ गए हैं। पूर्व सांसद राजवीर के निधन की खबर से बरेली जिले के भाजपाई में शोक की लहर दौड़ गई। क्योंकि श्री सिंह का अपने समय में कद्दावर में उनकी शुमारी होती थी और वह स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई, लालकृष्ण आडवाणी व पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के करीबी माने जाते थे।

श्री सिंह आंवला लोकसभा का तीन बार जनप्रतिनिधि रहे। इसके अलावा भाजपा संगठन किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर भी रहे। पूर्व सांसद राजवीर सिंह के निधन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद संतोष गंगवार, पार्टी के जिला अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा, महानगर अध्यक्ष डाक्टर के एम अरोड़ा, देवेन्द्र जोशी, प्रतेश पांडेय समेत तमाम भाजपाई ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

CommentLuv badge

Most Popular

Recent Comments