03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल, कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत और विधायक उमेश शर्मा काऊ का इस्तीफा

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर से सियासी भूचाल आ गया है। कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत और भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। चुनाव से ठीक पहले यशपाल आर्य और उनके पुत्र संजीव आर्य की कांग्रेस में वापसी और अब इन दोनों विधायकों का इस्तीफा भाजपा को असहज करने वाला है, हालांकि उनके अभी कांग्रेस ज्वाइन करने की बात नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि वह जल्द ही कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। आपको बता दें की दोनों नेताओं की पूर्व में ही कांग्रेस में वापसी की संभावना जताई जा रही थी। इसको लेकर दिल्ली में उन्हें तलब भी किया गया था। गृह मंत्री अमित शाह से उनकी सीधी बातचीत भी हुई थी। दोनों नेताओं ने भरोसा दिलाया था कि वह भाजपा के सच्चे सिपाही हैं और भाजपा में ही रहेंगे, लेकिन आज कैबिनेट बैठक के बाद दोनों का इस्तीफा हलचल पैदा करने वाला है। हरक सिंह रावत कैबिनेट की बैठक से यह कहते हुए बाहर निकले हैं कि उन्हें भिखारी बना दिया गया ,ऐसे में तमाम सवाल खड़े होते हैं। आपको बता दें कि हरक सिंह रावत और उमेश शर्मा काऊ दोनों वरिष्ठ नेता हैं। निश्चित तौर पर इनकी कांग्रेस में वापसी से भाजपा संकट में उलझ गई है।

Hot this week

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

Topics

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img