03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, देश में ओमिक्रोन के अब तक पाए गए 358 मामले

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : देश में तेजी से ओमिक्रोन के मामले बढ़ रहे हैं। कोरोना के नए खतरे को लेकर भारत सरकार पूरी तरह अलर्ट है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने बताया कि भारत के 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में अब तक 358 ओमिक्रोन के मामले सामने आए हैं। ओमिक्रोन संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 114 है। मंत्रालय ने बताया कि 183 ओमिक्रोन मामलों का विश्लेषण किया गया है जिसमें से 121 ने विदेश की यात्रा की थी। 44 विदेश नहीं गए थे परन्तु ज्यादातर के कान्टैक्ट ने विदेश यात्रा की थी। 183 में से 87 लोगों ने कोविड की दोनों डोज ली थी। 3 लोगों ने वैक्सीन के साथ ही बूस्टर डोज भी लगवाई हुई थी। इस दौरान आइसीएमआर के डीजी डाक्टर बलराम भार्गव ने कहा कि हाल ही में पहचाने गए वायरसों सहित भारत में अभी डेल्टा का असर ही अधिक है। इसलिए, हमें कोविड उपयुक्त व्यवहार और टीकाकरण को बढ़ाने की रणनीति जारी रखने की आवश्यकता है।

वहीं, विश्व में ओमिक्रोन के मामलों की जानकारी देते हुए राजेश भूषण ने बताया कि 108 देशों में एक लाख 51 हजार (1,51,000) से ज्यादा ओमिक्रोन के मामले दर्ज किए गए हैं। विश्व में केस पाजिटिविटी दर 6 फीसद से ज्यादा है। भारत में केस पाजिटिविटी 5.3 फीसद है। पिछले 2 सप्ताह में भारत में केस पाजिटिविटी 0.6 फीसद है। देश में 20 जिले ऐसे हैं जहां केस पाजिटिविटी रेट 5-10 फीसद है। इनमें से 9 केरल में और 8 मिजोरम में हैं। दो जिले ऐसे हैं जहां केस पॉजिटिविटी 10 फीसद से ज्यादा है, ये 2 जिले मिजोरम में हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि जबकि यूरोप, उत्तरी अमेरिका और अफ्रीका में सप्ताह-दर-सप्ताह कोरोना के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है, एशिया में अभी भी सप्ताह-दर-सप्ताह मामलों में गिरावट देखी जा रही है।

 

  • 61 फीसद वयस्क आबादी को मिली वैक्सीन की दोनों डोज

देश में चलाए जा रहे टीकाकरण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश की 89 फीसद वयस्क आबादी को वैक्सीन की कम से कम एक डोज मिल गई है। 61 फीसद वयस्क आबादी को वैक्सीन की दोनों डोज मिल गई हैं।

गौरतलब है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार भारत में 6,650 नए कोरोना के मामले दर्ज किए गए हैं। 374 लोगों की कोरोना के कारण मौत हुई है। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 77,516 हो गई है। कोरोना के कारण देश में मरने वालों की संख्या 4 लाख 79 हजार 133 (4,79,133) हो गई है।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img