03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

लोकतंत्र सेनानी सुभाष छाबड़ा के आवास पर पहुंचे जेपी नड्डा, अंबेडकर और शहीद उधम सिंह की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, रुद्रपुर : दो दिवसीय दौरे पर आये भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज अपने दूसरे दिन के कार्यक्रमों की शुरूआत लोकतंत्र सेनानियों से मुलाकात के साथ की। निर्धारित कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा लोकतंत्र रक्षक सेनानी एवं जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुभाष छाबड़ा के ओमेक्स स्थित आवास पर पहुंचे। यहां उनका फूल मालाओं से स्वागत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यहां पर आपातकाल में जेल गए कई लोकतांत्रिक सेनानियों से से भेंट की और उन्हें शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया। नड्डा ने लोकतंत्र रक्षक सेनानियों से उनके संस्मरण सुने और उनके योगदान के लिए उनका आभार व्यक्त किया । उन्होंने कहा कि इन कार्यकर्ताओं ने पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया और अपने जीवन को झोंककर अपने परिवारों की भी परवाह नहीं की । उन्होंने कहा कि कांग्रेस की इंदिरा गाँधी सरकार ने आपातकाल लागू कर दुनिया मे भारत के लोकतंत्र पर काला धब्बा लगा दिया। पुरे देश में जब इमर्जेंसी के विरुद्ध आवाज उठी तो हजारों लाखों लोगो को जेल के सलाखों के पीछे डाल दिया गया। उस क्रूर काल को न तो कभी भुलाया जा सकता है और ना ही माफ किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज हमें लोकतंत्र महान सेनानियों के त्याग और बलिदान की वजह से ही मिला है। आज पूरे विश्व में जो हमारी से सबसे बड़ी लोकतांत्रिक प्रणाली है वह इन्ही लोगों की देन है। जो विचार इन सेनानियों का था, आज उसी विचार को लेकर भारतीय जनता पार्टी चल रही है। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। भारत ने 100 करोड़ वैक्सीनेशन करके दुनिया को दिखा दिया है कि भारत हर क्षेत्र में आत्म निर्भर है। विपक्ष मोदी सरकार की उपलब्धियों को नजर अंदाज करता रहा है। विपक्ष बार बार वैक्सीनेशन पर सवाल उठाकर कोरोना के खिलाफ लड़ाई को कमजोर करने की कोशिश करता रहा। जबकि दुनिया के दूसरे देश भी लगातार भारत की सराहना करते रहे। आज विपक्ष की बोलती बंद हो चुकी हैै।

इसके पश्चात् राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने कलेक्टरेट परिसर में पहुंचकर वहां शहीद उधम सिंह की प्रातो,अ पर माल्यार्पण किया और उनको नमन करते हुए उन्हें महान क्रांतिकारी बताया। इस दौरान पूरा वातावरण शहीद उधम सिंह के जयकारों से गूंज उठा। इससे पूर्व वहां पहुँचने पर सिख समाज के लोगों ने नड्डा का फूल मालाओं से स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा ने कहा कि शहीद उधम सिंह के भीतर देश भक्ति का जज्बा कूट-कूटकर भरा था। आज ऐसे महान क्रांतिकारियों की देश भक्ति से प्रेरणा लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शहीद उधम सिंह का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।

कलेक्टरेट के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा का काफिला मुख्य बाजार स्थित अंबेडकर पार्क पहुंचा। यहां पर उन्होंने बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ अंबेडकर ने देश में समानता लाने का सबसे बड़ा काम किया। आज हमें संविधान से जो भी अधिकार मिले हैं वह सब बाबा साहब डॉ अंबेडकर की देन है। उन्होंने देश को एक नई दिशा दी। दबे कुचले वर्ग को मुख्य धारा में लाने का काम किया। भारतीय जनता पार्टी आज डॉ अंबेडकर के विचारों को आत्मसात करने काम कर रही है। उन्होंने सबको समानता का अधिकार देने का जो काम किया था, उसकी तर्ज पर आज भाजपा सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के लक्ष्य पर मिशन के साथ काम कर रही है।

इन कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, राज्यसभा सांसद एवं मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी, चुनाव सह प्रभारी आरपी सिंह, लॉकेट चटर्जी, जिलाध्यक्ष शिव अरोड़ा, चुनाव मीडिया प्रभारी राजीव जेटली, विनय रोहेला, विधायक राजकुमार ठुकराल, मेयर राम पाल सिंह, विकास शर्मा, ललित मिगलानी, लोकतंत्र सेनानी सुभाष छाबड़ा, अभिनव छाबड़ा, वेद ठुकराल, लोकतंत्र रक्षक सेनानी कस्तूरी लाल तागरा, अशोक जायसवाल, नरेश रस्तोगी, कृष्ण लाल अरोड़ा, सूरज प्रकाश गुलाटी, ओम प्रकाश ठुकराल, राजकुमार हुड़िया, सुरेश पुंशी, जुगल किशोर बाम्बा, जगदीश छाबड़ा, अंकुर उपाध्याय, गुरमीत सिंह, भारत भूषण चुघ, अंकित नरूला, शुभम शर्मा, मुनी भुसरी, यशपाल घई, विवेक सक्सेना आदि सहित तमाम लोग उपस्थित थे।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Chardham Yatra Cyber ठगी का बड़ा खुलासा, 200 फर्जी वेबसाइट बंद

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra Cyber चारधाम यात्रा के...

Haridwar Bomb Threat की धमकी से हड़कंप, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Bomb Threat हरिद्वार में उस...

Uttarkashi Pirul के चकोन स्थित पिरूल प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi Pirul त्तरकाशी जिले के ग्राम...

Topics

Chardham Yatra Cyber ठगी का बड़ा खुलासा, 200 फर्जी वेबसाइट बंद

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra Cyber चारधाम यात्रा के...

Haridwar Bomb Threat की धमकी से हड़कंप, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Bomb Threat हरिद्वार में उस...

Uttarkashi Pirul के चकोन स्थित पिरूल प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi Pirul त्तरकाशी जिले के ग्राम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img