Monday, February 9, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडरुद्रपुर में चुनावी माहौल बनाने कल आ रहे हैं भाजपा के राष्ट्रीय...

रुद्रपुर में चुनावी माहौल बनाने कल आ रहे हैं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

एफएनएन, रुद्रपुर : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय प्रवास पर रुद्रपुर आएंगे। वह यहां प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक लेंगे और बंगाली समाज के साथ संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के साथ ही, अंबेडकर मूर्ति और शहीद उधम सिंह नगर की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी करेंगे। आज एक पत्रकार वार्ता में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनय रूहेला और भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने बताया कि जेपी नड्डा 15 नवंबर को शाम 5:05 बजे अल्मोड़ा से रुद्रपुर पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे और वहां से आनंदम बैंकट हॉल रवाना होंगे। आनंदम बैंकट हॉल में वह शाम 6:45 बजे तक ऊधमसिंह नगर के शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, विधानसभा विस्तारक और विधानसभा प्रभारियों की बैठक लेंगे। इसके बाद वह शाम 7:00 बजे रुद्रपुर के होटल रेडिसन पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम वही करेंगे। अगले दिन 16 नवंबर को प्रातः 10:05 बजे वह लोकतांत्रिक सेनानी सुभाष छाबड़ा के आवास ओमेक्स अपार्टमेंट जाएंगे और 10:30 बजे कलेक्ट्रेट रुद्रपुर में शहीद उधम सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद वह अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। 11:20 से 12:30 बजे तक वह बंगाली समाज के साथ संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। दोपहर 12:45 बजे से 2:00 बजे तक वह प्रदेश पदाधिकारी, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री, मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, मोर्चा प्रदेश महामंत्री, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा सह प्रभारी एवं विस्तार को की बैठक लेंगे। इसके बाद अपराहन 3:15 से 4:15 तक वह प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी, चुनाव प्रभारी, मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री के साथ रेडिसन होटल में टोली बैठक करेंगे और फिर 4:40 पर हेलीपैड पुलिस लाइन रुद्रपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। शिव अरोड़ा ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। पत्रकार वार्ता में भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी ललित मिंगलानी और अमित नारंग मौजूद थे।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments