03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

देवस्थानम बोर्ड पर शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल का बड़ा बयान, कहा – 30 नवंबर तक लिया जाएगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड को लेकर शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने बड़ा बयान दिया है। सुबोध उनियाल का कहना है कि 30 नवंबर तक देवस्थानम बोर्ड पर फैसला ले लेगी सरकार। मुख्यमंत्री के साथ केदारनाथ धाम से लौटे मंत्री सुबोध उनियाल का कहना है कि तीर्थ पुरोहितों से वार्ता लगातार हो रही है। जिसके बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने खुद केदारनाथ धाम में तीर्थ पुरोहितों के साथ बातचीत की है। उधर, केदारनाथ धाम में प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम से पहले व्यवस्थाओं का जायजा लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून लौटे है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि पीएम के दौरे को लेकर तैयारियां पूरी हो गई है।

05 नवंबर को शंकराचार्य की समाधि स्थल का पीएम करेंगे लोकार्पण। वहीं केदारनाथ धाम में कई कार्यों का भी लोकार्पण करेंगे पीएम। साथ ही तीर्थ पुरोहितों से भी सीधी बातचीत की गई है। पीएम के दौरे को लेकर तीर्थ पुरोहितों में उत्साह है और वो सभी लोग पूरे जोश के साथ प्रधानमंत्री का धाम में स्वागत करेंगे।

Hot this week

Tuni में 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत और दो घायल; SDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान

एफएनएन, विकासनगर : Tuni देहरादून जिले के त्यूणी क्षेत्र...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img