03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

जम्मू-कश्मीर में सैनिकों संग दीपावली मनाएंगे पीएम मोदी, राजौरी जिले के नौशहरा में सैनिकों संग बांटेंगे त्याेहार की खुशियां

Spread the love

एफएनएन, जम्मू : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दीपावली का त्योहार वीरवार को जम्मू-कश्मीर में सरहदों की सुरक्षा कर रहे सेना के जवानों के साथ मनाएंगे। प्रधानमंत्री दीपावली पर जम्मू संभाग के राजौरी जिले के नौशहरा आ रहे हैं। उच्च पदस्थ सूत्राें के अनुसार प्रधानमंत्री दीपावली पर नियंत्रण रेखा की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाली नौशहरा ब्रिगेड में आएंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर क्षेत्र में सुरक्षा के प्रबंधों को कड़ा कर दिया गया है। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर राजौरी में नियंत्रण रेखा की सुरक्षा संभालने के साथ देशविरोधी तत्वों के मंसूबों को नाकाम बना रहे सेना के जवानों का हौसला सातवें आसमान पर है।

इस समय जम्मू कश्मीर में स्थायी शांति कायम करने के लिए सेना की ओर से बड़े पैमाने पर मुहिम चलाई जा रही है। राजौरी से सटे पुंछ जिले के बाटाधुलियां जंगलों में 11 अक्टूबर को आतंकवादियों के खिलाफ सेना ने बड़े पैमाने पर अभियान छेड़ दिया था। इस दौरान आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ाें में सेना के 9 जवान शहीद हाे चुके हैं। सैनिक बुलंद हौसले के साथ क्षेत्र को आतंकवाद मुक्त बनाने के लिए जान हथेली पर लेकर लड़ रहे हैं।

पिछले 4 महीने में 14 सैनिकों ने शहादत दी है। इन हालात में प्रधानमंत्री जवानों का मनोबल बढ़ाने के लिए अहम होगा। पीएम के दौरे के दौरान सेना के उत्तरी कमान के सभी वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी नौशहरा में मौजूद रहेंगे। सूत्रों के अनुसार दौरे को सुरक्षित बनाने को कई वरिष्ठ अधिकारियों ने नौशहरा में डेरा डाल लिया है। अलबत्ता पीएम के दौरे की सेना ने अभी तक अधिकारिक तौर पर पुष्टि नही की है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन सालों में दूसरी बार दीपावली के त्याेहार मनाने के लिए राजौरी आ रहे हैं। इससे पहले वह जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370, 35-ए हटने के बाद पहली बार वर्ष 2019 में यह त्योहार मनाने के लिए राजौरी आए थे। उन्होंने राजौरी में सेना के डिव मुख्यालय में आयोजित किए एक कार्यक्रम में सैनिकों के साथ दीपावली मनाई थी। इस दौरान उन्होंने नियंत्रण रेखा के सुरक्षा हालात के बारे में भी जानकारी ली थी। हालांकि इससे पहले प्रधानमंत्री बनने केे बाद नरेंद्र मोदी सैनिकों के साथ पहली बार 2014 में दीवाली मनाने सियाचिन आए थे। उसके बाद 2017 में उन्होंने बांडीपोरा में सेना और बीएसएफ जवानों के बीच दीवाली का त्यौहार मनाया था।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img