03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

दिल्ली में बनेंगे बाजारों के वेब पोर्टल, विदेशों में बैठा व्यक्ति खरीद सकेगा अपना पसंदीदा सामानः अरविंद केजरीवाल

Spread the love

एफएनएन, दिल्ली : दीवाली के मौके पर दिल्ली सरकार ने व्यापारियों को खुशखबरी दी है। बुधवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं आज दिल्ली के लोेगों के लिए बहुत अच्छी खबर लाया हूं। उनकी सरकार दिल्ली बाजार पोर्टल शुरू करने जा रही है। पोर्टल पर दिल्ली के सभी बाजार होंगे। उनमें उन बाजारों की सभी दुकानें शामिल होंगी। दिल्ली के अलावा देश और दुनिया के लोग घर बैठे इन बाजारों में खरीददारी कर सकेंगे। हमारे दिल्ली के लोगों का सामान पूरी दुनिया में बिक सकेगा। इस पोर्टल पर छोटे-छोेटे बाजार भी शामिल होंगे।

केजरीवाल ने बताया कि इस वेब पोर्टल में डीडीए मार्केट भी शामिल होंगे। इस पोर्टल पर वर्चुअल प्रदर्शनी भी लगाई जा सकेंगी। इसे अगले साल अगस्त तक तैयार कर लिया जाएगा। इससे दिल्ली की जीडीपी बढ़ेगी और राजस्व में भी इजाफा होगा। अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दीवाली के अवसर पर हम इस बार भी दिल्ली के दो करोड़ लोगों के साथ दीवाली मनाएंगे। गुरुवार मैं अपनी कैबिनेट के साथ शाम सात बजे दीवाली पूजन करूंगा। आप लोग भी मेरे साथ दीवाली पूजन करें।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि त्यौहार का समय है। कई लोग काेरोना से बचाव के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। लोग इस पर ध्यान दें और काेराेना नियमों का पालन करें, मास्क जरूर लगाएं। दिल्ली में डेंगू फैल रहा है, हम सभी की जिम्मेदारी है कि अपने घर और आसपास पानी इकट्ठा न हाेने देें।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img