03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

‘ रोड नहीं तो वोट नहीं ‘ तख्तियां लेकर धरने पर बैठे लौका गोठा के ग्रामीण

Spread the love

एफएनएन, सितारगंज : ‘ रोड नहीं तो वोट नहीं ‘ की तख्तियां लेकर लौका गोठा के ग्रामीणों ने पहले विरेंद्रनगर रोड़ पर धरना दिया, उसके बाद एसडीएम कार्यकाल गेट पर धरने पर बैठ गए। इस दौरान पूर्व विधायक नारायण पाल सहित आम आदमी पार्टी के प्रभारी अजय जसवाल भी ग्रामीणों की मांग को जायज ठहराते हुए समर्थन में उनके साथ शामिल रहे।

ग्रामीणों ने एसडीएम से मुलाकात करते हुए अपनी समस्याओं से अवगत कराया। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से वे लोग लौका गोठा गांव में निवास करते आ रहे है, लेकिन आज तक गांव को राजस्व गांव का दर्जा नहीं मिला। कुछ भूमि वन विभाग की होने के चलते उन्हें मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पाती। न ही गांव का पक्का रोड आज तक बन पाया, न ही पक्के आवास। पूर्व में भी कई बार उनके द्वारा इन मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा चुका है , लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

राजनैतिक पार्टियों के लोग वोट के समय गांव को राजस्व गांव घोषित करवा योजनाओं का लाभ दिलवाने का वायदा तो करते है लेकिन वोट लेने के बाद कोई भी इस गांव की तरफ ध्यान नहीं देता। मूलभूत सुविधाओं की कमी होने के चलते गांव का ग्रामीणों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ती है। उनकी एसडीएम से मांग है कि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो इस बार चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा और जब तक रोड नहीं मिलती, तब तक वोट नहीं देंगे। वही एसडीएम तुषार सैनी ने ग्रामीणों को जल्द उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया।

Hot this week

interceptor वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो संविदा कर्मचारी घायल

एफएनएन, चमोली / नारायणबगड़ : interceptor चमोली जिले में...

Luxor में 25 लाख की चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार ; लाखों के जेवर बरामद

एफएनएन, लक्सर : Luxor हरिद्वार जिले की लक्सर पुलिस...

Shuddhikaran मामले में FIR के बाद यशपाल आर्य का हमला, राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमा रद्द करने की मांग

एफएनएन, देहरादून : Shuddhikaran कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की...

Topics

interceptor वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो संविदा कर्मचारी घायल

एफएनएन, चमोली / नारायणबगड़ : interceptor चमोली जिले में...

Shuddhikaran मामले में FIR के बाद यशपाल आर्य का हमला, राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमा रद्द करने की मांग

एफएनएन, देहरादून : Shuddhikaran कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की...

Cylinder ब्लास्ट से मचा हड़कंप, एक की मौत ; 5-6 लोग घायल

एफएनएन, नई दिल्ली : Cylinder राजधानी दिल्ली के ओखला...

Dehradun में बैंककर्मी को बाइक सवारों ने मारी गोली, पेट छूकर निकली गोली

एफएनएन, देहरादून : Dehradun के पटेलनगर क्षेत्र में मंगलवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img