03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रुद्रपुर के गांधी पार्क में लहराया सबसे ऊंचा तिरंगा, मुख्यमंत्री ने किया उद्धघाटन

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : प्रदेश के सबसे व देश के दूसरे सबसे ऊंचे तिरंगे झंडे को फहरा कर सीएम पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट सहित कैबिनेट मंत्रियों द्वारा शुभारम्भ किया गया। इस ऐतिहासिक क्षण के हजारो लोग साक्षी बने। इस दौरान हजारो लोग उपस्थित रहे।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक दिवसीय दौरे पर रुद्रपुर पहुंचे।

जहाँ पर उन्होंने विधायक निधि से निर्मित प्रदेश के सबसे ऊंचे झंडे को फहरा कर शुभारम्भ किया गया। 191 फुट उचे तिरंगे के लिए विधायक निधि से 28 लाख रुपये खर्च किये गए है। ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा स्टार सेल्स कम्पनी के सहयोग ने 47 दिनों में निर्माण कार्य किया गया। इस ऐतिहासिक क्षण के हजारो लोग साक्षी बने। इससे पूर्व सीएम पुष्कर सिंह धामी का नजूल भूमि में मालिकाना हक का कैबिनेट में प्रस्ताव पास करने को लेकर नागरिक अभिनन्दन भी किया गया। इस दौरान केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री यतिस्वरानन्द, शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय, शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत मौजूद रहे तमाम लोग उपस्थित रहे।

  • 191 फिट उचे तिरंगे के लिए के लिए कलकत्ता से आया सामान

प्रदेश के सबसे ऊंचे तिरंगे झंडे को बनाने के लिए कलकत्ता से मेंटीरियल मंगाया गया। स्टार सेल्स के कर्मचारी व विभोर बटला ने बताया कि तिरंगे झंडे का स्तम्भ 51 मीटर है जो लगभग 191 फिट है। जिसे सूर्या कंपनी से मंगाया गया है। स्टार सेल्स ने इसकी नींव 15 अगस्त को रखी गयी थी। लगभग 46 दिनों में काम पूरा करने के बाद 47वे दिन सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इसका शुभारम्भ किया गया। तिरंगे झंडे की लंबाई ओर चौड़ाई 36×54 फिट है। जिसमे सौ फीसदी पोलिस्टर कपड़े का प्रयोग किया गया है। स्टार सेल्स कम्पनी द्वारा एक साल तक इसका रख रखाव किया जाएगा।

  • मंच पर सीएम ने किया क़ई लोगो को सम्मानित 

टोकियों पैरा ओलंपिक में भारत को कांस्य पदक दिलाने वाले पैरा बेटमेंटिन खिलाड़ी मानोज सरकार, राधा स्वामी सत्संग में कोरोना काल मे प्रशासन का सहयोग करने पर राधा स्वामी सत्संग भवन रुद्रपुर के अध्यक्ष राम लाल पाहवा ओर यूपीएससी में देश भर में 38वी रेंक प्राप्त करने वाली आईएएस वरुणा अग्रवाल औऱ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सीएम पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री अजय भट्ट व मंत्रियों ने  सम्मानित किया गया।

  • एक हजार तिरंगे गुबारे को हवा में छोड़ कर लहराया गया 191 फिट उचा तिरंगा

रुद्रपुर में प्रदेश का सबसे ऊंचे तिरंगा झंडे को फहराने से पूर्व सीएम पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री यतिस्वरानन्द, अरविंद पांडेय, बंशीधर भगत, विधायक राजकुमार ठुकराल ने एक हजार तिरंगे बलून व कबूतरों को उड़ा कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल में हजारो लोगो ने हाथों में तिरंगे झंडे को लेकर हवा में लहराया गया।

  • तिरंगा मय हुआ जनसभा स्थल

रुद्रपुर में फहराए गए प्रदेश के सबसे ऊंचे 191 फिट के तिरंगे झंडे को फहराने से पूर्व जनसभा स्थल भी तिरंगे झंडे ओर तिरंगे गुब्बारों से सज़ा हुआ दिखाई दिया। पंडाल के भीतर हजारो तिरंगे गुब्बारों से सजाया गया था। इसके अलावा सैकड़ो लोगो के हाथों में झंडे देखने को मिला।

Hot this week

Rishikesh में उफनती बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, SDRF ने 2 लोगों को किया सुरक्षित रेस्क्यू

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh उत्तराखंड में लगातार हो रही...

Haldwani में करंट का कहर : पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani नैनीताल जिले के हल्द्वानी में...

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Topics

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img