03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

तीन अधिकारियों व एक प्रतिष्ठित व्यवसाई समेत चार पर धोखाधड़ी का मुकदमा

Spread the love

एफएनएन, काशीपुर : तहसीलदार न्यायालय में योजित दो मामलों में पेश किए गए फर्जी व कूट रचित दस्तावेजों की बगैर जांच किए दूसरे पक्ष को हानि पहुंचाने के एक मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर काशीपुर निवासी प्रतिष्ठित व्यवसाई राजीव घई पुत्र केसी घई समेत तत्कालीन तहसीलदार, तत्कालीन सहायक विकास अधिकारी पंचायत ब्लॉक एवं तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा पंजीकृत करते हुए जांच की कार्यवाही शुरू कर दी। बता दें कि तहरीर के माध्यम से मकान नंबर 28 वेस्ट पंजाबी बाग नई दिल्ली निवासी शैलेंद्र घई ने बताया कि तहसीलदार काशीपुर के न्यायालय में योजित दो मामलों में उसके भाई राजीव घई द्वारा फर्जी व कूट रचित दस्तावेज पेश किए गए। उत्त दस्तावेजों की बगैर जांच किए फर्जी साक्ष्यों के आधार पर पत्रवलियों में आदेश पारित करने से उसे बड़ी क्षति पहुंची। इस मामले में शिकायतकर्ता द्वारा ऊपर ही न्यायालयों की शरण लेने पर उत्तराखड राजस्व परिषद द्वारा जांच में पाया गया कि आदेश विधिक एवं तांत्रिक अनियमितता से ग्रसित है। उत्त मामले में तत्कालीन तहसीलदार द्वारा अपने पद का दुरुपयोग किया गया है। अपर जिलाधिकारी नजूल से प्रकरण की जांच कराने पर तहसीलदार काशीपुर को दोषी पाया गया। इस मामले में निदेशक सतर्कता निदेशालय देहरादून द्वारा तत्कालीन तहसीलदार, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, ग्राम पंचायत अधिकारी काशीपुर एवं राजीव घई के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की जाने की संस्तुति की गई। इन्हीं तमाम पत्रवली को मद्देनजर करते हुए पुलिस ने शिकायतकर्ता की तहरीर के आधार पर उपरोत्त चारों के खिलाफ धारा 420 आईपीसी के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत करते हुए जांच की कार्यवाही शुरू कर दी है।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img