03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

आखिर क्यों ! दो दोस्तों ने एक साथ लगाया मौत को गले, साथ खाया जहर कुछ ही देर में दोनों की मौत

  • लखीमपुर शहर से कुछ ही दूरी पर मैंनहा और खंभार खेड़ा गांव में दो दोस्तों ने एक साथ जहर खा लिया और घर चले आए, कुछ ही देर में हालत बिगड़ी तो एक साथ ही अस्पताल पहुंचाए गए, जहां इलाज के दौरान उनकी सांसें थम गई । मौत की वजह साफ नहीं हो सकी है।

एफएनएन, लखीमपुर खीरी : सदर कोतवाली इलाके के मैंनहा गांव निवासी सचिन और खंभारखेड़ा निवासी प्रभाकर आपस में जिगरी यार थे। साथ ही दोनों के बीच में ममेरे- फूफा भाई का रिश्ता भी था। प्रभाकर की शादी हो चुकी है, और वह जीवन यापन करने के लिए परचून की दुकान भी चलाता है। लेकिन सचिन की अभी शादी नहीं हुई है, बताते हैं कि सचिन और प्रभाकर बुधवार को बाइक से एक साथ कहीं चले गए । अक्सर एक साथ उनके चले जाने से घरवालों भी ज्यादा ढूंढने की कोशिश नहीं की। शुक्रवार की सुबह प्रभाकर सचिन के साथ उसके गांव मैंनहा पहुंचा, कुछ ही देर में वहां पर उनकी तबीयत खराब होने लगी । परिवार वालों ने पूछा तो दोनों ने बताया कि उन्होंने जहर खा लिया है, लेकिन इस फैसले के पीछे वजह नहीं बताई। सचिन के परिवार वालों ने प्रभाकर के पिता भारत को यह दुखद सूचना दी, दोनों को एक साथ जिला अस्पताल ले जाया गया जहां कुछ ही देर में दोनों ने दम तोड़ दिया । महेवागंज चौकी इंचार्ज विपिन कुमार ने बताया है की दोनों युवकों की मौत की सूचना सही है, मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगी, वहीं एक साथ जहर खाने पर परिवार के लोग पुलिस को कुछ नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस जांच में जुटी है।

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img