03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हाथी ने किशोर को पटक-पटक कर मार डाला, वन विभाग ने पटाखे फोड़ भगाया

एफएनएन, ऋषिकेश : देहरादून वन प्रभाग की बड़कोट रेंज के अंतर्गत घमंडपुर गांव में जंगल के पास हाथी ने एक वन गुर्जर किशोर को पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया। विभागीय कर्मचारियों ने किसी तरह से हाथी को जंगल में खदेड़ा और फिर शव को अपने कब्जे में लिया। बड़कोट रेंज के अंतर्गत घमंडपुर गांव से करीब चार किलोमीटर आगे शुक्रवार की देर शाम जंगल से आए एक हाथी ने वन गुर्जर एक किशोर को सूंड से पटक कर मार दिया। रेंज अधिकारी धीरज रावत ने बताया कि वन गुर्जर इस्लामु (15 वर्ष) पुत्र मूसा अपने डेरे से जाखन नदी की ओर गया था।

रेंज की जाखन बीट के अंतर्गत नदी से करीब 100 मीटर की दूरी पर अचानक एक हाथी जंगल से निकलकर बाहर आया। हाथी को सामने देख कर इस्लामु कुछ समझ पाता, इससे पहले ही हाथी ने उसे सूंड में लपेट कर पटकना शुरू कर दिया। डेरे का एक अन्य किशोर कुछ दूरी पर मौजूद था। उसने डेरे में जाकर घटना की सूचना दी। कई वन गुर्जर मौके की और गए तो हाथी वहीं खड़ा था। वन विभाग को घटना की सूचना दी गई। रात में अंधेरा ज्यादा होने के कारण हाथी को भगाने के लिए वन विभाग की टीम ने वहां पटाखे फोड़े। लाइट की व्यवस्था करने के बाद शव को कब्जे में लिया गया। रेंज अधिकारी ने बताया कि विभागीय प्रक्रिया के तहत मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा।

Hot this week

Corbett के झिरना जोन में दिखा बाघ का अनोखा अंदाज, मुंह में पराली दबाकर घूमता नजर आया शावक

एफएनएन , रामनगर : उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img