03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

रुद्रपुर जैसी लूट गदरपुर में भी, कलेक्शन के 25000 ले गए बदमाश

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, रुद्रपुर : कैश कलेक्शन कर लौट रहे युवक से तीन बाइक सवारो ने 25 हजार रुपये लूट लिए। सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। शुक्रवार को सेटिंन क्रेडिट केयर नेटवर्क लिमिटेड के कलेक्शन कर्मी सूर्य प्रकाश पुत्र बेचेलाल बाइक यूके 06 7465 से कलेक्शन करने के लिए ग्राम खानपुर पश्चिम पहुंचे, उसके बाद उन्होंने रूपपुर ग्राम में कलेक्शन की। समयकरीब 12.35 पर कलेक्शन खत्म कर जब वह अपनी बाइक से गदरपुर लौट रहे थे, उसी दौरान तीन बाइक सवार युवकों ने अपनी बाइक उसकी बाइक के आगे लगा दी। एक युवक बाइक पर ही बैठा रहा जबकि दो युवक गाड़ी से उतरे। एक बाइक सवार ने कलेक्शन कर्मी सूर्य प्रकाश को पकड़ लिया, उसी दौरान उसकी बाइक गिर गई। दूसरे युवक ने बैग छीन लिया जिसमें 25 हजार रुपए रखे थे। बदमाश बाइक पर बैठकर फरार हो गए। कलेक्शन कर्मी सूर्य प्रकाश ने इसकी सूचना ब्रांच मैनेजर शुभम चौधरी को दी, इसके बाद उसने 100 नंबर पर डायल किया लेकिन फोन नहीं लगा। 112 नंबर पर सूचना दी गई। सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। अपर पुलिस अधीक्षक प्रमोद भट्ट, सीओ वंदना चौधरी, केला खेड़ा थानाध्यक्ष भुवन जोशी, बेरिया चौकी इंचार्ज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने जगह-जगह नाकेबंदी की लेकिन बदमाश पकड़ में नहीं आए। प्रभारी थानाध्यक्ष शंकर रावत ने बताया की पुलिस जगह-जगह सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है। उन्होंने कहा कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आपको बता दें कि हाल ही में तले की लूट रुद्रपुर में भी की गई थी जिसमें 1200000 रुपए की नकदी लूट ली गई थी।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Chardham Yatra Cyber ठगी का बड़ा खुलासा, 200 फर्जी वेबसाइट बंद

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra Cyber चारधाम यात्रा के...

Haridwar Bomb Threat की धमकी से हड़कंप, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Bomb Threat हरिद्वार में उस...

Uttarkashi Pirul के चकोन स्थित पिरूल प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi Pirul त्तरकाशी जिले के ग्राम...

Topics

Chardham Yatra Cyber ठगी का बड़ा खुलासा, 200 फर्जी वेबसाइट बंद

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra Cyber चारधाम यात्रा के...

Haridwar Bomb Threat की धमकी से हड़कंप, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Bomb Threat हरिद्वार में उस...

Uttarkashi Pirul के चकोन स्थित पिरूल प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi Pirul त्तरकाशी जिले के ग्राम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img