03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड में मोदी, शाह और नड्डा के दौरे जल्द, भाजपा के अभियान को देंगे धार

Spread the love

एफएनएन, देहरादून :  ‘मिशन-2022′ की तैयारियों में जुटी भाजपा के अभियान को धार देने के लिए पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व भी सक्रिय हो गया है। इस कड़ी में विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष उत्तराखंड का दौरा करेंगे।

प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव भाजपा के लिए किसी परीक्षा से कम नहीं है। पार्टी के सामने वर्ष 2017 जैसा प्रदर्शन दोहराने की चुनौती है। तब भाजपा ने विधानसभा की 70 में से 57 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया था। इस बीच सियासी नजरिये से परिस्थितियां बदली हैं। प्रदेश सरकार में दो बार नेतृत्व परिवर्तन हो चुका है, जबकि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को भी बदला गया है। इन सब परिस्थितियों को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के कौशल की परीक्षा भी होनी है। साथ ही जनता की चौखट पर जाने के दौरान भाजपा को सरकार में नेतृत्व परिवर्तन के सवालों से भी दो-चार होना पड़ सकता है।

इस सबके मद्देनजर चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा फूंक-फूंककर कदम आगे बढ़ा रही है। पार्टी ने फिलवक्त दिसंबर तक के कार्यक्रम निर्धारित किए हैं। मुख्यमंत्री के साथ ही मंत्रियों, विधायकों और प्रदेश पदाधिकारियों के जिलों के प्रवास निर्धारित किए गए हैं। इसके साथ ही पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और वह विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देने की कवायद में जुट गया है।

इसी क्रम में प्रधानमंत्री समेत केंद्रीय मंत्रियों, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत अन्य नेताओं के उत्तराखंड में कार्यक्रम निर्धारित करने की रूपरेखा तैयार की जा रही है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम के अनुसार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, भाजपा अध्यक्ष के दौरे संभावित हैं। अभी तिथियां तय नहीं हैं, लेकिन पहले राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष और उनके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा उत्तराखंड का दौरा करेंगे।

 

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img