03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हल्द्वानी जेल में 14 कैदी एचआइवी पॉजिटिव, मचा हड़कंप

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी : स्वास्थ्य जांच में जेल के 14 कैदी एचआइवी पॉजिटिव मिले हैं। कैदियों की जांच रिपोर्ट ने जेल प्रशासन को चिंता में डाल दिया है। ऐसे में एचआइवी संक्रमित कैदियों का इलाज शुरू कर दिया गया है। जेल में बंद कैदियों में से 13 पुरुषों व एक महिला में एचआइवी संक्रमण की पुष्टि हुई है। कैदियों की काउंसलिंग कर उन्हें सावधानी के साथ इलाज के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से कैदियों की पहचान गोपनीय रखते हुए एंटी रेट्रो वायरल थेरेपी से इलाज किया जा रहा है। जिसमें कोर्स वर्क के अनुसार कैदियों के पोषण पर भी ध्यान दिया जा रहा है। उपकारागार हल्द्वानी के अधीक्षक एसके सुखीजा ने बताया कि कैदियों के एचआइवी पॉजिटिव की अवस्था में उनकी पहचान गोपनीय रखते हुए इलाज किया जा रहा है। चिकित्सकों के निर्देश पर संक्रमित कैदियों को उपचार व रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए पोषणयुक्त भोजन दिया जा रहा है।

टीबी से संक्रमित बंदी की मौत

चार बार चोरी के आरोप में जेल में बंद बंदी की टीबी संक्रमण से मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों के सुपुर्द कर दिया गया। काशीपुर के खड़कपुरा, देवीपुरा निवासी 25 वर्षीय लाली सिंह उपकारागार हल्द्वानी में बंद था। वर्ष, 2020 में उस पर चार बार चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया। युवक मूल रूप से बरेली जिले के पूर्वी मोहल्ला, सुभाषनगर का निवासी है। जेल अधीक्षक एसके सुखीजा ने बताया कि बंदी का फेफड़ा पूरी तरह संक्रमित हो गया था। टीबी के गंभीर संक्रमण के चलते उसे सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में बीते सात जुलाई को भर्ती कराया गया। जहां 19 जुलाई को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Hot this week

Rishikesh में उफनती बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, SDRF ने 2 लोगों को किया सुरक्षित रेस्क्यू

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh उत्तराखंड में लगातार हो रही...

Haldwani में करंट का कहर : पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani नैनीताल जिले के हल्द्वानी में...

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Topics

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img