03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

कोरोना: दुनिया के 29 देशों में मिला कोविड का नया वैरिएंट ‘लैम्बडा’, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने किया दावा

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : कोरोना को लेकर हर दिन नए शोध और अध्ययन किया जा रहा है, ताकि कोरोना की उत्पत्ति के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी मिल सके। हालांकि कोरोना को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने नया खुलासा किया है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि दुनिया के 29 देशों में कोरोना का नया वैरिएंट मिला है, जिसका नाम लैम्ब्डा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बताया कि विशेष तौर पर कोविड का नया वैरिएंट दक्षिण अमेरिका में मिला है, यहां इसकी उत्पत्ति मानी जा रही है। साप्ताहिक अपडेट के तौर पर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि कोरोना का ये नया वैरिएंट पेरू में पाया गया, लैम्ब्डा को दक्षिण अमेरिका में उन्नत प्रसार के कारण वैश्विक रूचि के रूप में वर्गीकृत किया गया है।  पेरू के अधिकारियों ने जानकारी दी कि अप्रैल 2021 से लेकर अबतक 81 फीसदी संक्रमित मामलों में यही वैरिएंट पाया गया है। वहीं चिले में पिछले 60 दिनों में दर्ज किए गए मामलों के 32 फीसदी केसों में कोविड-19 का नया वैरिएंट पाया गया। इसके अलावा अर्जेंटीना और इक्वाडोर में भी कोरोना के नए वैरिएंट के कई मामले मिले हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जानकारी दी कि लैम्ब्डा वंश में उत्परिवर्तन होता है, जो संक्रमण क्षमता को बढ़ा सकता है या एंटीबॉडी के लिए वायरस के प्रतिरोध को मजबूत कर सकता है। हालांकि विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि इस बात के सबूत काफी सीमित हैं। संगठन का कहना है कि लैम्ब्डा को समझने के लिए और शोध की जरूरत है। बता दें कि दुनिया में अबतक कोरोना वायरस के डेल्टा वैरिएंट ने सबसे ज्यादा तबाही मचाई है। डेल्टा वैरिएंट की वजह से लाखों लोग की मौत हो गई है।

 

Hot this week

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 एसीपी के तबादले

एफएनएन, लखनऊ : Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img