03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

कोरोना की तीसरी लहर आई तो दिल्ली में नहीं होगी ऑक्सीजन की किल्लत, जानें क्या बोले सीएम केजरीवाल

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली: कोरोना महामारी  का तगड़ा प्रकोप झेलने के बाद दिल्ली  की अरविंद केजरीवाल सरकार सतर्क हो गई है. कोरोना की अनुमानित तीसरी लहर पर काबू पाने के लिए दिल्ली में अभी से तैयारियां जोरों पर हैं. कोरोना की मौजूदा लहर में दिल्ली को ऑक्सीजन के भारी संकट  से जूझना पड़ा था. इसे देखते हुए दिल्ली में ऑक्सीजन टैंक व प्लांट को लेकर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं.

इन तैयारियों का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी ना हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है. इस क्रम में दिल्ली में 57 टन का ऑक्सीजन टैंक तैयार किया गया है. डीडीयू अस्पताल और बाबा साहब अंबेडकर अस्पताल में ये टैंक लगाए गए हैं. इसके साथ ही दिल्ली में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट भी बनाए जा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार एक-दो दिन में 19 प्लांट का उद्घाटन करेगी. दिल्ली में अभी ऑक्सीजन जनरेशन और ऑक्सीजन स्टोरेज की कैपेसिटी जनरेट की जा रही है. हम और टैंकर्स भी लेकर आ रहे हैं.

केजरीवाल ने कहा कि मेरा अपना यह मानना है कि इस वक्त वैक्सीन की परेशानी बहुत ज्यादा है. वैक्सीन की उपलब्धता की सबसे बड़ी समस्या है. उन्होंने कहा कि यह अच्छी चीज है कि 21 जून के बाद केंद्र मुफ्त में वैक्सीन देगी, हालांकि यह उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के दबाव में किया.

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img