बरेली में कोरोना से पांच की मौत, 143 संक्रमित मिले

एफएनएन, बरेली: जिले में कोरोना संक्रमण का दायर बढ़ता जा रहा है। संक्रमण दर के साथ ही मृतकों की संख्या में भी यहाँ खासा इजाफा हुआ है। गुरुवार को पांच संक्रमितों की मौत हो गई। सभी का अलग-अलग कोविड-19 अस्पतालो में इलाज चल रहा था। पांच मौतों के साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 68 हो गई है। गुरुवार को 143 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई है। सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जा रहा है।

आखिर जीत गई मौत

जिला सर्विलांस अधिकारी डा. अशोक कुमार ने बताया कि गुरुवार को पांच संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है। एकतानगर की 69 वर्षीय महिला की पीलीभीत बाईपास स्थित अस्पताल में मौत हो गई। पुराने शहर के रहने वाले 62 वर्षीय बुजुर्ग ने दस दिन तक चले इलाज के बाद गुरुवार को दम तोड़ा। रिठौरा के बुजुर्ग कारोबारी और शेखूपुर मीरगंज के 59 वर्षीय संक्रमित की कोविड-19 अस्पताल में मौत हो गई। प्रेमनगर के साहित्यकार ने भोजीपुरा स्थित कोविड-19 अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं गुरुवार को 143 लोग कोरोना पाजिटिव मिले हैं।

 

Hot this week

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म, बैसाखी पर होगा धामों की तिथि का ऐलान

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंचकेदारों में शामिल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img