03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

क्रूर कोरोना…क़ातिल कोरोना, समझना होगा स्वास्थ्य कर्मियों का भी दर्द

Spread the love

अस्पतालों में मौत ने तांडव मचा रखा है। क्रूर कोरोना विकराल लीला दिखा रहा है, अभी पता नही कितनों को लीलेगा। जीवनदायिनी अस्पताल भी इस लाइलाज वायरस के आगे बेबस नजर आ रहे हैं। अपना सब कुछ झोंककर भी अस्पताल लोगों की जान नही बचा पा रहे हैं, जिससे अस्पतालों को भी जनाक्रोश का सामाना करना पड़ रहा है। इस महामारी से सीधे यदि कोई टक्कर ले रहा है तो वह चिकित्सालय, चिकित्साकर्मी और डाक्टर हैं। यूं समझे की चारों तरफ बारूदी सुरंगे बिछी हैं और शत्रु अदृश्य है । डाक्टर के किसी भी अस्त्र-शस्त्र का रंच मात्र भी वायरस पर प्रभाव नही पड़ रहा है। अस्पताल संसाधनो से जूझ रहे हैं बेड, दवा ,आक्सीजन, नर्सिंग स्टाफ । डाक्टर और उनकी टीम दिन रात विषम और निराशाजनक परिस्थितयों से जूझ रही हैं। डाक्टरों और उनके स्टाफ को ऊर्जा मिलती है अपने मरीजों के ठीक होने के रेशियो से। अपने अथक प्रयासों से भी जब वे अपने मरीजों को लगातार खोते जाते हैं तो पूरी टीम अवसाद में चली जाती है। कल्पना करिए हमें जब किसी के मौत की खबर आती ही तो हम घर में बैठे सहम जाते हैं वे तो अपनी आंखो के सामने अपनों (मरीजो) को खोते जा रहे हैं।आखिर वे भी तो हमारी तरह ही हाड़ मास के बने हैं। ऐसे में हमारी सामूहिक जिम्मेदारी बनती है इन सैनिकों की हौसला अफजाई करने की उनसे बात करें उनकी परेशानियां पूछे उनको और उनके परिवार को एक योद्धा वाला मान सम्मान दें। चाहे वह अस्पताल का वार्ड बोय हो या डाक्टर उसे आपके हौसले की सख्त जरूरत है। यह करके आप मानव सेवा की मिसाल पेश कर सकते हैं। हर पेशे की तरह यहाँ भी स्वार्थी और लालची लोग हैं यह समय उनकी चर्चा का नहीं है।

जेबी सिंह, समाजसेवी, रुद्रपुर

Hot this week

Rishikesh में उफनती बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, SDRF ने 2 लोगों को किया सुरक्षित रेस्क्यू

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh उत्तराखंड में लगातार हो रही...

Haldwani में करंट का कहर : पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani नैनीताल जिले के हल्द्वानी में...

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Topics

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img