03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

भारत की मदद को आगे आया सिंगापुर, 256 ऑक्सीजन सिलिंडर लेकर रवाना हुए वायुसेना के सी-130 विमान

एफएनएन, नई दिल्ली : भारत में कोरोना की दूसरी लहर बेकाबू हो चुकी है। ऐसे में देश में ऑक्सीजन सिलिंडर की कमी को दूर करने के लिए भारत की मदद के लिए कई देश सामने आ रहे हैं। इस बीच सिंगापुर भारत की मदद के लिए आगे आया है। सिंगापुर से आज 256 ऑक्सीजन सिलिंडर भारत रवाना किए गए हैं। इन्हें सिंगापुर वायुसेना के दो विमानों में भारत रवाना किया गया है। नई दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में सिंगापुर के राजनयिक मिशन की ओर से इसकी जानकारी दी गई है। नई दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में सिंगापुर के राजनयिक मिशन ने बताया कि मंत्री मलिकी उस्मान ने सिंगापुर वायु सेना के सी-130 में से 2 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिसमें  आज 256 ऑक्सीजन सिलेंडर भारत रवाना किए गए हैं।

ऑक्सीजन की किल्लत के बीच IAF का ऑपरेशन

कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर ने कोहराम पैदा कर दिया है। ऑक्सीजन के लिए मची हायतौबा के बीच अब सेना ने मोर्चा संभाल लिया है। भारतीय वायु सेना के मालवाहक विमान सी-17 विमान ने दुबई से 6 क्रायोजेनिक ऑक्सीजन सिलिंडर कंटेनर एयरलिफ्ट कर पानगढ़ एयरबेस लाए हैं। इसके अलावा एक और मालवाहक विमान सी-17 विमान से सिंगापुर से 3 ऑक्सीजन कंटेनर एयरलिफ्ट कर पानगढ़ एयरबेस लाए गए हैं।

इससे पहले 24 अप्रैल को  हिंडन एयर बेस से पुणे एयर बेस के लिए सुबह 8 बजे उड़ान भरी और वहां से ऑक्सीजन के दो खाली कंटेनर ट्रक लोड कर गुजरात के जामनगर एयर बेस पहुंचे। हिंडन एयर बेस से 24 अप्रैल को सुबह 8 बजे उड़ान भरने वाले सी-17 जेट सुबह 10 बजे पुणे पहुंची।

ऑक्सीजन एक्सप्रेस करीब 64 टन के छह टैंकर ला रही है मप्र

ऑक्सीजन संकट से जूझ रहे मध्य प्रदेश के लिए राहत की ब़़डी खबर है कि पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस ([ट्रेन)] छह टैंकरों में 63.78 टन ऑक्सीजन लेकर बोकारो ([झारखंड)] से रवाना हो चुकी है। लिक्विड ऑक्सीजन के दो टैंकर जबलपुर और चार भोपाल को मिलेंगे।  इसके लिए भारतीय रेल ने ग्रीन कॉरिडोर का विशेषष प्रबंध किया है। भोपाल रेल मंडल ने मंडीदीप में इन टैंकरों को उतारने का प्रबंध किया है। यह टैंकर खाली होने के बाद रेल मार्ग से ही लोडिंग ([भरने)] के लिए जाएंगे।

 

Hot this week

Uttarakhand में डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी , पहाड़ों में Senior Resident को अब ₹1.10 लाख वेतन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand की पुष्कर सिंह धामी सरकार...

Jwalapur में तेज रफ्तार बस का कहर, ऑटो और 4 कारों को मारी टक्कर; चालक का हाथ कटा

एफएनएन, हरिद्वार : Jwalapur क्षेत्र में सोमवार को एक...

Uttrakhand से दिनेश आर्य को BJP ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, संगठन और संघ से रहा है पुराना नाता

एफएनएन, देहरादून : भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव...

Topics

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img