03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

डीएम नैनीताल ने किया हल्द्वानी में मिनी स्टेडियम में बने कोविड अस्पताल का निरीक्षण

एफएनएन, हल्द्वानी : जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने बुधवार की दोपहर मिनी स्टेडियम में बन रहे 150 बेड के कोविड अस्पताल की व्यवस्थाओं का मौका मुआयना किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने बताया कि सुशीला तिवारी अस्पताल में कुमाऊॅ व अन्य स्थानों के कोरोना मरीजों का दबाव है जिसे कम करने तथा संक्रमित लोगों को तत्परता से इलाज देने के लिए मिनी स्टेडियम में आॅक्सीजन युक्त 150 बेड की व्यवस्था की जा रही हैै यह मिनी कोविड अस्पताल के रूप में कार्य करेगा। सुशीला तिवारी अस्पताल में बेड न होने की दशा में मरीजों को यहां रखा जायेगा तथा यहां रख कर उनको इलाज दिया जायेगा।

उन्होनेे बताया कि एक या दो दिन के भीतर इस अस्पताल को शुरू कर दिया जायेगा। उन्होने बताया कि एटीएच में आॅक्सीजन युक्त बेड की संख्या 500 से बढ़ाकर 600 कर दी गई है। प्रशासन ने अब मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में बने कोविड अस्पताल में लगे सभी 150 बेड को आॅक्सीजन युक्त बनाने का काम तेज कर दिया है। इस कोविड अस्पताल में आॅक्सीजन पाइप लाइन बिछाने काम पूरा होते ही जल्द इस कोविड केयर अस्पताल को लोगो के लिए खोल दिया जाएगा। इसके साथ ही प्रशासन ने निजी अस्पतालों में भी बेड की संख्या बढ़ाने व निजी अस्पतालों के अधिग्रहण करने का काम भी तेज कर दिया गया है साथ ही दूसरे कई प्राइवेट अस्पतालों को भी पूरी तरह से कोविड हाॅस्पिटल के रूप में अधिग्रहित करने की योजना पर काम किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी नरेन्द्र सिंह भण्डारी, सिटी मजिस्टेªट ऋचा सिंह, उपजिलाधिकारी विवेक राय, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. तरूण कुमार टम्टा तथा डाॅ. रश्मि पंत व अन्य थे।

Hot this week

Uttarakhand में डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी , पहाड़ों में Senior Resident को अब ₹1.10 लाख वेतन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand की पुष्कर सिंह धामी सरकार...

Jwalapur में तेज रफ्तार बस का कहर, ऑटो और 4 कारों को मारी टक्कर; चालक का हाथ कटा

एफएनएन, हरिद्वार : Jwalapur क्षेत्र में सोमवार को एक...

Uttrakhand से दिनेश आर्य को BJP ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, संगठन और संघ से रहा है पुराना नाता

एफएनएन, देहरादून : भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव...

Topics

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img