Thursday, March 5, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराष्ट्रीयपालघर में कोविड अस्‍पताल में भीषण आग, ICU में भर्ती 13 मरीजों...

पालघर में कोविड अस्‍पताल में भीषण आग, ICU में भर्ती 13 मरीजों की मौत; PM मोदी ने जताया दुख

एफएनएन, पालघर : महाराष्ट्र में पालघर  के वसई  इलाके में शुक्रवार (आज) तड़के करीब 3 बजे विजय वल्लभ कोविड केयर अस्पताल में भीषण आग लग गई। कोरोना नियंत्रण कक्ष, वसई विरार नगर निगम के अनुसार इस हादसे में अब तक 13 मरीजों की दर्दनाक मौत हो चुकी है। आग की सूचना मिलते ही प्रभावित मरीजों को नजदीकी अस्पतालों में स्थानांतरित किया गया है। 21 मरीजों की हालत काफी गंभीर बतायी जा रही है। इस मामले में अभी अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। आशंका जतायी जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी होगी। महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने विजय वल्लभ COVID अस्पताल में आग लगने की घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments