03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

25 सबसे बीमार मरीजों की मौत’ : गंगाराम अस्पताल का ऑक्सीजन को लेकर इमरजेंसी संदेश

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली: दिल्ली के बड़े अस्पतालों में से शामिल सर गंगाराम अस्पताल ऑक्सीजन संकट को लेकर इमरजेंसी संदेश जारी किया है. अस्पताल ने बताया है कि पिछले 24 घंटों यहां भर्ती 25 सबसे बीमार मरीजों की मौत हो गई है. अस्पताल की ओर से शुक्रवार की सुबह 8 बजे के लगभग एक बयान जारी किया गया है, जिसमें बताया गया है कि अस्पताल में पिछले 24 घंटों में 25 सबसे बीमार मरीजों की मौत हो चुकी है. अस्पताल ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहा है.

अस्पताल ने बताया है कि उसके पास बस दो घंटों की और ऑक्सीजन बची है और 60 मरीजों की जान खतरे में है. अस्पताल ने कहा कि ऑक्सीजन एयरलिफ्ट करके उसकी मदद की जाए. सूत्रों का कहना है कि ऑक्सीजन प्रेशर में गिरावट की वजह से मरीजों की मौत हुई हो सकती है.

अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि ‘पिछले 24 घंटों में 25 सबसे बीमार मरीजों की मौत हो गई है. अगले दो घंटों के लिए ऑक्सीजन बची है. वेंटिलेटर्स और बाइपैप प्रभावी रूप से काम नहीं कर रहे हैं. आईसीयू और इमरजेंसी में मैनुअल वेंटिलेशन का सहारा ले रहे हैं. बहुत बड़ा संकट पैदा हो सकता है. 60 मरीजों की जान खतरे में हैं. तुरंत मदद की जरूरत है.’

अस्पताल ने मौतों का संबंध ऑक्सीजन की कमी से नहीं जोड़ा है, लेकिन अस्पताल के चेयरमैन DS राणा ने कहा, ‘मैं इन्हें ऑक्सीजन की कमी से हुई मौतें नहीं कहूंगा. अस्पताल में बहुत से मरीजों की हालत गंभीर है. लेकिन हां हम ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे हैं.’

जानकारी है कि गंगाराम में लगभग 500 कोविड मरीजों का इलाज हो रहा है. उधर बता दें कि दिल्ली के मैक्स ‘स्मार्ट साकेत’ अस्पताल ने भी सुबह 7 बजे ऑक्सीजन को लेकर मदद मांगी थी, ताजा जानकारी के मुताबिक, अस्पताल में 3 घंटे का ऑक्सीजन का स्टॉक पहुंच गया है. ‘स्मार्ट साकेत’ पूरी तरह कोविड अस्पताल है. सुबह 7:43 पर मैक्स ने ट्वीट कर कहा था कि मैक्स साकेत में एक घंटे से कम की ऑक्सीजन बची है, रात 1 बजे से ऑक्सीजन से इंतज़ार है, लेकिन मैक्स से मिली आधिकारिक जानकारी के मुताबिक सुबह साढ़े 9 बजे तक अगले 3 घंटों के लिए ऑक्सीजन पहुंच गई है.

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img