03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

भाजपा की रैली में लगाए थे झंडे, दिहाड़ी दी नहीं, जिंदा जला दिया

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : एक युवक को रमपुरा में पेट्रोल डालकर जला दिया गया। युवक के परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने युवक से भाजपा की मोटरसाइकिल रैली में झंडे लगवाए थे। दिहाड़ी मांगने पर आरोपी गुस्सा गए और उन्होंने युवक के साथ मारपीट की और बाद में मोटरसाइकिल से पेट्रोल निकालकर आग लगा दी। मामला रुद्रपुर के रमपुरा का है। यहां का रहने वाला विवेक पुत्र रमेश चंद कोली मजदूरी करता है। उसके भाई अमन ने इस मामले की तहरीर दी है।

अमन का कहना है कि 9 अप्रैल को सुबह 10:00 बजे उसके पड़ोस में रहने वाले दो युवक विवेक को यह कहकर अपने साथ ले गए कि भाजपा की बाइक रैली में झंडे लगाने हैं। उन्होंने ₹300 मजदूरी भी तय की थी। काम होने के बाद उन्होंने विवेक को ₹100 दिए। जब विवेक ने और पैसे मांगे तो उसके साथ गाली गलौज और मारपीट की। रात करीब 9:00 बजे विवेक किसी काम से बाहर निकला तो दोनों ने विवेक को घेर लिया और लाठी-डंडों से मारने के बाद बाइक से पेट्रोल निकालकर विवेक को आग लगा दी। विवेक का शरीर पूरी तरह जल गया। विवेक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है|

Hot this week

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img