03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

देश में टीकाकरण जारी, अब तक 9.80 करोड़ वैक्सीन की डोज लगाई गई

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली :  कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान के 84वें दिन 34 लाख से ज्यादा लोगों को टीके लगाए गए। इनको मिलाकर लाभार्थियों को अब तक वैक्सीन की कुल 9.80 करो़ड़ से ज्यादा डोज दी जा चुकी है। इनमें सबसे ज्यादा 60 साल से अधिक उम्र के चार करोड़ से अधिक लोग शामिल हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक कुल नौ करोड़ 80 लाख 75 हजार से ज्यादा टीके लगाए गए हैं। इनमें से 60 साल से अधिक उम्र के 3.86 करोड़ लोगों को पहली और 15.90 लाख को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई। 45-59 साल वाले 2.82 करोड़ को पहली और 5.82 लाख को दूसरी डोज की गई है। इसके अलावा लाभार्थियों में 89.88 लाख स्वास्थ्यकर्मी ([पहली डोज)], 54.79 लाख स्वास्थ्यकर्मी ([दूसरी डोज)], 98.67 लाख फ्रंटलाइन वर्कर्स ([पहली डोज)] और 46.59 लाख फ्रंटलाइन वर्कर्स ([दूसरी डोज)] भी शामिल हैं।

मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार को 34,15,055 डोज दी गईं। इनमें से 30 लाख से अधिक लोगों को पहली और 4 लाख से अधिक हजार लोगों को दूसरी डोज दी गईं। बता दें कि देश में टीकाकरण अभियान की शुरआत 16 जनवरी को हुई थी और एक अप्रैल से 45 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को शामिल करने के बाद इसमें तेजी आई है।

देश में बढ़ रहा कोरोना

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर बेकाबू हो चुकी है| नए संक्रमण मामले हर दिन रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं. पांचवीं बार देश में एक लाख से ज्यादा कोरोना केस आए हैं| स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 145,384 नए कोरोना केस आए और 794 लोगों की जान चली गई है। हालांकि इस दौरान 77,567 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। इससे पहले 4, 6, 7 और 8 अप्रैल को भी देश में एक लाख से ज्यादा केस आए थे।

देश में कोरोना की स्थिति-

  • कुल कोरोना केस- एक करोड़ 32 लाख 5 हजार 926
  • कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 19 लाख 90 हजार 859
  • कुल एक्टिव केस- दस लाख 46 हजार 631
  • कुल मौत- एक लाख 68 हजार 436

Hot this week

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Topics

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Kolkata के होटल में भीषण आग, 9 की मौत की खबर ; 6 लोग झुलसे

एफएनएन, कोलकाता : Kolkata पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img