03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पीएम मोदी ने आज ले ली कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज़, बोले- ‘वायरस को हराने के लिए

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली : कोरोना के बढ़ते केस के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने गुरुवार की सुबह कोविड के खिलाफ वैक्सीन की दूसरी डोज ले ली| खुद प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके सुबह बताया कि उन्होंने आज दिल्ली एम्स में वैक्सीन की दूसरी डोज ली| वैक्सीन की पहली डोज पीएम मोदी ने 1 मार्च को ली थी| इसके साथ ही पीएम मोदी ने वैक्सीन लेने की वर्तमान योग्यता रखने वालों से वैक्सीन लेने की अपील करते हुए कहा कि टीकाकरण हमारे पास वायरस को हराने के कुछ तरीकों में से एक है|

पीएम ने भारत बायोटेक की कोवाक्सिन ली है| उन्होंने ट्वीट में कहा, ‘आज मैंने एम्स में कोविड-19 वैक्सीन के खिलाफ वैक्सीन की दूसरी डोज भी ले ली| वायरस को हराने में वैक्सीनेशन हमारे पास मौजूद कुछ तरीकों में से एक है| अगर आप वैक्सीन लगवाने के योग्य हैं, तो जल्द ही वैक्सीन ले लें| पीएम ने ट्वीट के साथ कोविन वेबसाइट का लिंक भी दिया, जो वैक्सीनेशन ड्राइव के लिए बनाया गया है|

पीएम मोदी को इस बार की वैक्सीन पंजाब की नर्स निशा शर्मा ने लगाया| उनके साथ पिछली बार की नर्स पुदुच्चेरी की सिस्टर पी. निवेदा भी थीं| उन्होंने पीएम को वैक्सीन की पहली डोज लगाई थी| आज भी वो इस मौके पर मौजूद थीं| सिस्टर निशान ने कहा कि ‘मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज वैक्सीन का दूसरा डोज दिया है| उन्होंने हमसे बात की| ये एक यादगार क्षण था, क्योंकि मुझे उनसे मिलने का और उन्हें वैक्सीन लगाने का मौका मिला|’ वहीं, सिस्टर पी निवेदा ने कहा कि ‘मैंने पीएम को कोवैक्सीन की पहली डोज दी थी| आज मुझे फिर उनसे दूसरी बार मिलने का मौका मिला| मैं बहुत खुश थी. उन्होंने हमसे बात की और हमने उनके साथ फोटो भी खिंचाई’|

बता दें कि देश में कोरोना के खिलाफ स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्करों को टीका लगाने के साथ वैक्सीनेशन की शुरुआत 16 जनवरी से हो गई थी| लेकिन अब दूसरे और तीसरे चरण के तहत देश में 45 की उम्र से ऊपर के सभी लोग वैक्सीन लगवा सकते हैं| देश में भारत बायोटेक की कोवैक्सीन और सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड लगाई जा रही है| सभी आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन दिए जाने के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने हाल ही में कहा है कि अभी ऐसा करने की योजना नहीं है और इसे क्रमबद्ध चरण में आगे बढ़ाने की कोशिश की जा रही है|

Hot this week

Rishikesh में उफनती बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, SDRF ने 2 लोगों को किया सुरक्षित रेस्क्यू

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh उत्तराखंड में लगातार हो रही...

Haldwani में करंट का कहर : पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani नैनीताल जिले के हल्द्वानी में...

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Topics

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img