03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

ससुरालियों से बच्चे को खतरा, रम्पुरा निवासी व्यक्ति ने कराया मुकदमा

Spread the love

एफएनएन, रूद्रपुर : रम्पुरा निवासी एक व्यक्ति ने ससुरालियों से जान का खतरा बताया। साथ ही बच्चे को गायब करने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रम्पुरा निवासी प्रहलाद ने पुलिस को बताया कि पांच वर्ष पूर्व उसकी शादी किच्छा निवासी एक महिला के साथ हुई थी। जिससे उसका एक 4 वर्षीय पुत्र भी है। बताया कि 27 अगस्त 2020 को वह घर से काम के लिए गया हुआ था। शाम को जब वह वापस आने पर उसकी पत्नी और बच्चे घर पर नहीं थे। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कही कोई पता नहीं चला। जब उसने घर का सामान देखा तो घर से 20 हजार रूपये नकदी सहित कुछ जेवरात भी गायब थे। उसके बाद उसे पता चला कि उसकी पत्नी किच्छा निवासी एक युवक के साथ चली गई है। जिसमें उसके ससुरालियों ने भी सहयोग किया है। पूछताछ करने पर वह उसको पत्नी को छोड़ने की बात कहकर धमकी देने लगे। साथ ही उसके बेटे को अथान आश्रम व जान से मारने की धमकी भी दी। आरोप है कि ससुरालियों ने उसकी पत्नी व बच्चे को गायब कर दिया है और बेटे को जान से मारने की धमकी दे रहे है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को भी की। लेकिन कोई कार्यवही नहीं होने पर उसे न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। जिसके बाद पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर पीड़ित की शिकायत अनुसार पुरानी गल्ला मंडी, किच्छा निवासी अनुसार सूरज, मुन्नीदेवी, हरिओम, पूनम व रेनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

Rishikesh में उफनती बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, SDRF ने 2 लोगों को किया सुरक्षित रेस्क्यू

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh उत्तराखंड में लगातार हो रही...

Haldwani में करंट का कहर : पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani नैनीताल जिले के हल्द्वानी में...

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Topics

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img